Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन के केस हुआ लीक, ड्यूल कैमरा सेटअप की ओर कर रहा है इशारा

HIGHLIGHTS

इस ने लीक से ऐसा सामने आ रहा है कि Xiaomi के आगामी स्मार्टफोन यानी Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन में कुछ बदलाव किये जा सकते हैं, जैसे इसमें ड्यूल कैमरा के अलावा 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले और वायरलेस चार्जिंग फीचर भी हो सकता है।

Xiaomi Mi Max 3 स्मार्टफोन के केस हुआ लीक, ड्यूल कैमरा सेटअप की ओर कर रहा है इशारा

Xiaomi ने अपने Xiaomi Mi Max 2 स्मार्टफोन को मई 2017 में लॉन्च किया था। हालाँकि अब ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी इस डिवाइस की ही पीढ़ी के नए डिवाइस को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। इस नए डिवाइस यानी Xiaomi Mi Max 3 को लेकर ऐसा सामने आ रहा है कि इसे आने वाले कुछ ही हफ़्तों में लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसे कुछ बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है। अर्थात् पिछले डिवाइस के मुकाबले इस नए डिवाइस में आपको कुछ बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर इन बदलावों की चर्चा करना शुरू करें तो सबसे पहले ऐसा सामने आ रहा है कि यह नए डिवाइस 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें एक ड्यूल कैमरा सेटअप के अलावा फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी होने वाली है। इस जानकारी के बारे में इसके एक TPU केस लीक से सामने आ रही है। 

Amazon iPhone Fest: इन आईफोंस पर मिल रही हैं कुछ ख़ास डील्स

अगर इस लीक केस के बारे में चर्चा करें तो इसे देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन में इसकी पीढ़ी के पिछले डिवाइस की तरह ही एक फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर पैनल पर दिखाई दे रहा है। इसके अलावा इसके माध्यम से सामने आ रहा है कि फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाला है जो वर्टीकल पोजीशन में होगा। LED फ़्लैश को इसी सेटअप के बीच में रखा जा सकता है। 

इस केस लीक से स्मार्टफोन के एक 3.5mm का ऑडियो जैक होने की भी बात सामने आ रही है। इसके अलावा स्पीकर्स ग्रिल के बीच में एक USB type C पोर्ट होने के भी आसार नजर आ रहे हैं। गौरतलब हो कि इसके पहले आये लीक में ऐसा सामने आ रहा था कि इस डिवाइस में वायरलेस चार्जिंग भी हो सकती है। 

फोन के कुछ स्पेक्स की चर्चा करें इस स्मार्टफोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाला है, इसके अलावा इसमें एक 6.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले फुल-स्क्रीन के साथ हो सकती है। वहीँ इसमें एक 5,000mAh क्षमता की बैटरी होने की भी उम्मीद है। जो क्विक चार्ज 3.0 से लैस है।

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

फोन को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है। एक मॉडल में 3GB  रैम और 64GB स्टोरेज के साथ स्नेपड्रैगन 636 के साथ आ सकता है, इसके अलावा दूसरा मॉडल 4GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

फीचर्ड इमेज Xiaomi Mi Max 2 की है!

वाया:

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo