Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन हुए लीक, एंड्राइड Oreo और फुलव्यू डिस्प्ले होने की उम्मीद

HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन को लेकर अभी तक बहुत कुछ सामने आ चुका है, और इस नए लीक में इसके बारे में कुछ ज्यादा ही सामने आया है।

Xiaomi Mi A2 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन हुए लीक, एंड्राइड Oreo और फुलव्यू डिस्प्ले होने की उम्मीद

ऐसा सामने आ रहा है कि Xiaomi जल्द ही अपना Mi 6X स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, यह स्मार्टफोन Xiaomi Mi 5X स्मार्टफोन की ही पीढ़ी का नया स्मार्टफोन होगा। ऐसा इसलिए भी कहा जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को अभी हाल ही TENAA पर देखा गया था। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस स्मार्टफोन को दुनियाभर में भारत सहित Xiaomi A2 नाम से जाना जा सकता है, हालाँकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। इस स्मार्टफोन को लेकर इस लिस्टिंग से यह सामने आया है कि आखिर इस स्मार्टफोन में किस तरह के स्पेक्स हो सकते हैं, और यह देखने में कैसा होने वाला है। इस डिवाइस को लेकर वैसे तो कई बार बहुत कुछ सामने आ चुका है। 

Paytm मॉल पर इन डिवाइसेस पर मिल रहा है डिस्काउंट और कैशबैक ऑफर्स

अगर हम स्नेपशॉट की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो आपको बता देते हैं कि स्मार्टफोन यानी Mi 6X को एक 5.99-इंच की एक FHD+ 2160×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है, यह एक 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले होने वाली है।

स्मार्टफोन में एक 2.2GHz का ओक्टा-कोर स्नेपड्रैगन 626 चिपसेट हो सकता है, साथ ही इसमें एक 4GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज हो सकती है। स्मार्टफोन में लिस्टिंग के अनुसार, एक 2910mAh क्षमता की बैटरी होने वाली है। साथ ही ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसे एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

अगर कैमरा की चर्चा करें तो ऐसा भी सामने आ रहा है कि स्मार्टफोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाला है, जो एक 12+12-मेगापिक्सल का एक ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाला है। साथ ही फोन में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होने वाला है। हालाँकि अभी तक कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर कुछ भी सामने नहीं आया है, और जब तक ऐसा होता नहीं है, तब तक इन सभी खबरों को आटे में नमक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए। 

सोर्स:

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo