Xiaomi Mi 9 स्मार्टफोन के रैम और स्टोरेज वैरिएंट हुए लीक, तीन अलग अलग रंगों में किया जा सकता है लॉन्च
अगर हम एक टिपस्टर की बातों पर यकीन करें तो ऐसा माना जा सकता है कि Xiaomi Mi 9 मोबाइल फोन को दो अलग अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट ये 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट के अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है।
Xiaomi अपने Xiaomi Mi 9 मोबाइल फोन को आधिकारिक तौर पर 20 फरवरी को लॉन्च कर सकता है, यह जानकारी कंपनी के CEO Lei Jun के माध्यम से सामने आई है। इस मोबाइल फोन को पहले चीन के बाज़ार में लॉन्च किया जाने वाला है। इसके बाद इसे अन्य बाज़ारों में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि अभी आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर इसे अन्य बाज़ारों में कब तक लॉन्च किया जा सकता है।
Surveyहालाँकि एक नई जानकारी की मानें तो आपको बता देते हैं कि ऐसा सामने आ रहा है कि इस मोबाइल फोन यानी Xiaomi Mi 9 को अलग अलग रैम और स्टोरेज वैरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है, हालाँकि इसमें कोई नई बात नहीं है क्योंकि Xiaomi की ओर से उसके ज्यादातर फोंस को कई रैम और स्टोरेज वैरिएंट में ही लॉन्च किया जाता रहा है।
अगर हम Ishan Agrarwal के एक लेटेस्ट लीक की बात करें तो Xiaomi Mi 9 मोबाइल फोन को 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज और इसके अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा कई कलर वैरिएंट भी फोन के देखे जा सकते हैं।
अगर हम इस लीक पर नजर डालें तो आपको पता चलता है कि इसके अनुसार, Xiaomi Mi 9 मोबाइल फोन के ट्रांसपेरेंट बैक वाले मॉडल को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है, इसके अलावा इसके 12GB रैम मॉडल को 256GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। अभी हाल ही में एक 12GB मॉडल को कंपनी के CEO द्वारा हिंट देकर बताया है। अगर हम कलर वैरिएंट की बात करें तो इस मोब्ले फोन के लीक के अनुसार, दीप स्पेस ग्रे, होलोग्राफ़िक इल्यूशन ब्लू, और होलोग्राफ़िक इल्यूशन पर्पल रंगों में लॉन्च किया जा सकता है।
Exclusive: Xiaomi Mi 9 will come in two storage variants: 6GB+128GB & 8GB+128GB and three colours: Deep Space Grey, Holographic Illusion Blue & Holographic Illusion Purple. Mi 9 transparent (EE) will come in 8GB+128GB and 12GB(!!)+ 256GB. Mi 9 SE is launching but maybe later. pic.twitter.com/6BrmbFYXo2
— Ishan Agarwal (@ishanagarwal24) February 19, 2019
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile