Xiaomi Mi 6X का नया फोटो लीक, अब सामने आये ये फैक्ट्स
By
Kulveer Sharma |
Updated on 22-Jan-2018
HIGHLIGHTS
अभी एक महिना पहले भी TPU केस की फोटो ऑनलाइन नज़र आई थी.
पिछले साल शाओमी ने Mi 5C और Mi 5X को बाज़ार में पेश किया था. अब उम्मीद है कि जल्द ही इन फोंस की जगह लेने बाज़ार में एक नया शाओमी डिवाइस आने वाला है, जिसका नाम Mi 5X हो सकता है. फ़िलहाल इसे Mi 6X कहा जा रहा है.
Survey✅ Thank you for completing the survey!
अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल में इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ऑफर्स
अब इस फ़ोन के बारे में एक नया लीक सामने आया है. अब इस फ़ोन के रियर हिस्से की एक तस्वीर लीक हुई है. वैसे यह पहली बार नहीं है जब Mi 6X के बारे में कोई लीक सामने आया है. अभी एक महिना पहले भी TPU केस की फोटो ऑनलाइन नज़र आई थी.
पहले सामने आये लीक के अनुसार, Mi 6X में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा, जो की रियर हिस्से में लेफ्ट साइड पर मौजूद होगा. LED फ़्लैश को भी इन दोनों कैमरों के बीच में स्थित किया गया है. जैसे कि iPhone X में देखा जा सकता है.
