Xiaomi Mi 11 को कर्व्ड डिस्प्ले, SD875 और 108MP ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ किया जाएगा लॉन्च
Mi 11 में मिलेगी कर्व्ड डिस्प्ले
स्नैपड्रैगन SD875 और 108MP ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस होगा डिवाइस
अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकते हैं शाओमी के ये फ्लैगशिप फोंस
Xiaomi अगले साल की पहली तिमाही में Mi 11 और Mi 11 Pro फ्लैगशिप फोंस को पेश करने वाला है। Galaxy S21 सीरीज़ जनवरी में लॉन्च हो सकती है और साथ ही इसी महीने में Mi 11 सीरीज़ के स्पेक्स आने की भी संभावना है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स से Mi 11 Pro के डिस्प्ले और कैमरा की जानकारी सामने आई है। XDA Developers के एडिटर-इन-चीफ Mishaal Rahman ने MI 11 फोन के मुख्य स्पेक्स साझा किए हैं। Venus कोडनेम के इस फोन को MIUI बीटा पर देखा गया था। उस समय डिवाइस को मिड-रेंज फोन समझा जा रहा था जो क्वालकॉम चिपसेट द्वारा संचालित होगा। ताज़ा जानकारी से यह पता चला था कि यह MI 11 होगा और फ्लैगशिप डिवाइस होने की वजह से यह माना जा सकता है कि यह स्नैपड्रैगन 875 मोबाइल प्लेटफॉर्म द्वारा संचालित होगा।
Curiously Venus was shown as mid-end in MIUI, but now is a fact that it sports Snapdragon 875. Thanks to @kacskrz https://t.co/MwLXqLjAFY
Survey
✅ Thank you for completing the survey!— Deiki-kun (Deic@XDA) (@DeicPro) November 18, 2020
Xiaomi Mi 11 Pro को पंच-होल डिस्प्ले और कर्व्ड एज के साथ पेश किया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि यह क्वाड HD+ रेज़ोल्यूशन वाली 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन वाली डिस्प्ले होगी। यह नहीं पता चला है कि Mi 11 को कर्व्ड स्क्रीन दी जाएगी। प्रो मॉडल की तरह इसे भी पंच-होल डिज़ाइन दिया जा सकता है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यह फुल HD+ रेज़ोल्यूशन वाली डिस्प्ले होगी या क्वाड HD+रेज़ोल्यूशन के साथ आएगी।
Xiaomi Mi 11 को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लाया जाएगा जिसमें एक 108 मेगापिक्सल का लेंस मिलेगा, कैमरा सेटअप में एक अल्ट्रावाइड शूटर भी होगा जो मैक्रो शॉट्स कैप्चर करेगा। Mi 11 30x ज़ूम सपोर्ट के साथ आएगा। स्मार्टफोन की अन्य जानकारी सामने नहीं आई है। Mi 11 Pro में ट्रिपल या क्वाड कैमरा सेटअप मिलेगा ये कहा नहीं जा सकता है। हाल ही में आए लीक के मुताबिक, 4-इन-1 पिक्सल बिनिंग तकनीक से कैमरा 50 मेगापिक्सल के शॉट्स कैप्चर कर सकते हैं। फोन के बैक पर एक 12 मेगापिक्सल का या 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस भी मिल सकता है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile