Xiaomi ने भारत में शुरू किया अपना सातवां प्लांट, 95% शाओमी फोंस बन रहे हैं भारत में
Xiaomi ने चेन्नई, तमिलनाडु में अपना सातवां प्लांट शुरू किया है और कम्पनी का कहना है कि अब हर सेकंड कम्पनी 2 के बजाए तीन स्मार्टफोंस बनाएगी।
ख़ास बातें
- प्लांट के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी Flex के साथ की साझेदारी
- प्रति सेकंड कम्पनी बनाएगी तीन फोंस
- 95 प्रतिशत शाओमी फोंस बन रहे हैं भारत में
Surveyचीनी स्मार्टफोन निर्माता Xiaomi ने मंगलवार को चेन्नई में अपने नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की घोषणा की है जो कि 1 मिलियन स्क्वायर फीट की फैसिलिटी है और इसे इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग कम्पनी Flex के साथ साझेदारी कर के शुरू किया गया है। भारत में यह Xiaomi का सातवां प्लांट है।
इस नए प्लांट के बाद Xiaomi अब हर एक सेकंड में दो स्मार्टफोंस बनाने की दर से बढ़ कर तीन पर आ गया है। यानी कि अब शाओमी प्रति एक सेकंड तीन स्मार्टफोंस बनाएगा। Xiaomi India के मैनेजिंग डायरेक्टर Manu Kumar Jain ने कहा कि “शाओमी के 95 प्रतिशत फोंस भारत में बनाए गए होते हैं और 65 प्रतिशत फोन का वैल्यू सोर्स लोकल ही होता है। Xiaomi इस 5 प्रतिशत के गैप को कम करने पर काम कर रहा है है जल्द ही भारत में बिकने वाले 99 प्रतिशत शाओमी फोंस को भारत में ही निर्मित किया जाएगा।
Xiaomi ने अपना UPI-आधारित पेमेंट सिस्टम Mi Pay लॉन्च कर के देश के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम में भी आधिकारिक तौर पर एंट्री कर ली है। Xiaomi ने भात में Mi Pay पेश करने के लिए नेशनल पेमेंट्स कोरपोरेशन ऑफ़ इंडिया (NPCI) और ICICI बैंक के साथ साझेदारी की है। यूज़र्स इसके ज़रिए अन्य Mi Pay यूज़र्स को या अन्य बैंक अकाउंट और UPI ID को पेमेंट कर सकते हैं। Xiaomi Mi Pay पर QR कोड भी ऑफर कर रहा है।
अधिकतर डिजिटल पेमेंट सिस्टम की तरह Mi Pay अलग-अलग सेवाओं के लिए पेमेंट विकल्प ऑफर करता है। यूज़र्स मोबाइल, वॉटर इलेक्ट्रिसिटी, गैस, DTH, लैंडलाइन और ब्रॉडबैंड बिल्स के लिए Mi Pay के ज़रिए पेमेंट कर सकता है। Mi Pay पर कुछ सेवाएं रजिस्टर्ड हैं जिसमें असम पॉवर, BEST मुंबई, BSES राजधानी और यमुना आदि शामिल हैं। Mi Pay कई लोकप्रिय सेवाओं जैसे Asianet, Hathway और Nextra ब्रॉडबैंड को भी कवर करता है।
Mi Pay को शाओमी के कस्टम OS MIUI के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है और यूज़र्स अपनी कॉन्टेक्ट्स लिस्ट,SMS या स्कैनर एप्प्स से सीधे बैंक अकाउंट में पैसा भेज सकते हैं। Mi Pay यूज़र्स इस पेमेंट फीचर का उपयोग कर के मी.कॉम पर खरीदारी भी कर सकते हैं। Xiaomi का यह भी कहना है कि Mi Pay को EY और LUCIDEUS के अप्रूवमेंट के साथ सिक्योर किया गया है। Mi Pay पूरे डाटा को भारतीय सर्वर पर स्टोर भी करेगा।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
और पढ़ें
2019 में लॉन्च होगा Xiaomi Mi Band 4, आधिकारिक खुलासा
Specs Comparison: Xiaomi Redmi Go बनाम Nokia 2.1 बनाम Samsung Galaxy J2 Core
Digit Hindi
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile