Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max ग्लोबली लॉन्च, 200MP के दो कैमरे और डुअल स्क्रीन से लैस.. इंडिया में कब होगी एंट्री
Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में एंट्री मिल गई है।
दोनों फोन में Leica का 200MP मेन कैमरा, 200MP पेरिस्कोप कैमरा लेंस मौजूद है।
Xiaomi 18 Pro में 6,000mAh और Pro Max में 7,050mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ है।
अगर आप एक ऐसे स्मार्टफोन की तलाश कर रहे थे जो डुअल स्क्रीन के साथ आता हो तो अब Xiaomi भी कुछ अन्य ब्रांडस के साथ इस लिस्ट में जुड़ गया है। कंपनी ने अपनी नई फ्लैगशिप सीरीज के साथ इसी कॉन्सेप्ट को आगे बढ़ाया है। कंपनी ने Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन सितंबर में चीन में पेश किए गए थे और अब चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में इनकी सेल होने वाली है। इस बार Xiaomi ने सिर्फ कैमरा या प्रोसेसर पर ही जोर नहीं दिया है। कंपनी ने फोन के बैक एक अलग AMOLED डिस्प्ले भी दिया है। इसके अलावा Leica कैमरा सिस्टम, दो 200MP कैमरे और Qualcomm के नए फ्लैगशिप चिपसेट इन फोन को खास बनाते हैं। हालांकि, एक दिलचस्प बात यह भी है कि ग्लोबल मॉडल्स की बैटरी चीनी वेरिएंट के मुकाबले छोटी रखी गई है। आइए अब इन दोनों ही फोन्स की कीमत के साथ इनके स्पेक्स पर एक नजर डालते हैं।
Xiaomi 18 Pro और 18 Pro Max की कीमत
Xiaomi 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,399 यूरो यानी लगभग 1.44 लाख रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है। यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। वहीं, इसके 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,599 यूरो है। दूसरी ओर, Xiaomi 18 Pro Max की शुरुआती कीमत 1,599 यूरो यानी करीब 1.64 लाख रुपये है। इसके 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 यूरो के आसपास है। इसके अलावा एक अन्य मॉडल भी इस फोन में लॉन्च किया गया है। दोनों स्मार्टफोन Black, Cosmic Blue, Velvet Red और White कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं।
Xiaomi 18 Pro सीरीज में क्या हैं खास फीचर्स?
Xiaomi 18 Pro में 6.4 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जबकि Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है। दोनों फोन 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं। लेकिन असली दिलचस्पी फोन के पीछे मौजूद दूसरी स्क्रीन में है। Xiaomi 18 Pro में 2.7 इंच और Pro Max में 2.9 इंच का रियर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स नोटिफिकेशन देख सकते हैं और मेन कैमरे से सेल्फी लेते समय खुद को स्क्रीन पर देख सकते हैं।
कंपनी ने दोनों फोन में Privacy Display फीचर भी दिया है। परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi 18 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर मिलता है। वहीं, Pro Max में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट दिया गया है। दोनों फोन Android 17 पर HyperOS 4 से लैस हैं।
कैसे हैं दोनों ही Xiaomi Phones के कैमरा?
फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन काफी दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आए हैं। इनमें Leica के साथ तैयार ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा, 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। ये फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करते हैं।
बैटरी को देखते हैं तो जानकारी मिलती है कि ग्लोबल और चीनी मॉडल्स के बीच बड़ा अंतर देखने को मिलता है। Xiaomi 18 Pro के ग्लोबल वेरिएंट में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जबकि चीन में यही फोन 7,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ था। इसी तरह Xiaomi 18 Pro Max में ग्लोबल मार्केट के लिए 7,050mAh की बैटरी मिलती है, जबकि चीनी मॉडल में 8,500mAh की बैटरी मौजूद है। दोनों फोन में 100W तक की वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
भारत में कब आएगी Xiaomi 18 Pro सीरीज?
Xiaomi 18 Pro के भारतीय लॉन्च को लेकर कंपनी पहले ही संकेत दे चुकी है और इसे India Mobile Congress 2026 में भी दिखाया गया था। हालांकि, भारत में इसकी लॉन्च डेट और कीमत का आधिकारिक तौर पर ऐलान अभी होना बाकी है।