Xiaomi 17T का इंडिया लॉन्च कन्फर्म..इस दिन एंट्री मरेगा ये धाकड़ फोन, क्या होगी कीमत

HIGHLIGHTS

Xiaomi 17T स्मार्टफोन को अभी 28 मई को ग्लोबल लॉन्च किया जाने वाला है।

इसके बाद इंडिया के बाजार में फोन 4 जून को एंट्री मिलने वाली है।

आइए जानें कि फोन में क्या मिलेगा और क्या प्राइस होगा।

Xiaomi 17T का इंडिया लॉन्च कन्फर्म..इस दिन एंट्री मरेगा ये धाकड़ फोन, क्या होगी कीमत

Xiaomi की ओर से आधिकारिक तौर पर यह जानकारी दे दी गई है कि कंपनी के Xiaomi 17T स्मार्टफोन को ग्लोबल बाजार में 28 मई को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि, इसके बाद इंडिया में भी यह फोन उसके तुरंत बाद ही एंट्री लेगा। अब इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो चुकी है, इंडिया के बाजार में Xiaomi 17T की एंट्री 4 जून को होने वाली है। इसका मतलब है कि ग्लोबल बाजार में लॉन्च होने के तुरंत बार ही Xiaomi अपने इस फोन को इंडिया में लॉन्च करेगी।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

क्या Xiaomi 17T Pro भी आएगा भारत?

असल में, अभी के लिए इंडिया के बाजार में Xiaomi 17T की एंट्री को लेकर ही जानकारी आ रही है, कंपनी अभी के लिए प्रोमोशन भी इसी फोन का कर रही है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि इंडिया के बाजार में इस फोन के साथ कंपनी Xiaomi 17T Pro को भी लॉन्च करे। ग्लोबल बाजार में तो यह दोनों ही फोन 28 मई को एंट्री लेने वाले हैं। अभी के लिए इतनी ही जानकारी इसे लेकर सामने आई है, लेकिन हो सकता है कि आने वाले दिनों में इसे लेकर ज्यादा हिंट सामने आयें, या कंपनी ही कोई आधिकारिक घोषणा कर दे।

किन स्पेक्स से लैस हो सकता है Xiaomi का आगामी फोन?

अगर आप प्रेस इमेज और कुछ लीक आदि को देखते हैं तो जानकारी मिल रही है कि यह फोन 6.59-इंच की 1.5K रेजोल्यूशन पर लॉन्च किया जा सकता है, इसमें 144Hz Flat LTPS Screen होने के भी आसार हैं। इतना ही नहीं, फोन की दमदार परफॉरमेंस के लिए इसमें Dimensity 8500 प्रोसेसर को भी जगह मिल सकती है। अगर ऐसा होता है कि यह फोन मिड-रेंज में एंट्री कर सकता है।

कैमरा आदि को देखा जाए तो Xiaomi 17T में एक 50Mp का मेन कैमरा तो होगा ही इसके अलावा इसमें एक 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 50MP का Leica 5X Periscope Telephoto Lens भी हो सकता है। इसके अलावा इसमें IP68 रेटिंग के साथ साथ 6500mAh की बैटरी भी मिल सकती है, जो 67W की HyperCharge सपोर्ट मिल सकती है, इसके साथ आप इस फोन को बेहद ही तेजी से चार्ज कर सकते हैं।

कहाँ सेल हो सकता है Xiaomi Phone और क्या हो सकती है कीमत?


अगर आप यह जानना चाहते हैं कि Xiaomi 17T को किस प्राइस में लॉन्च किया जा सकता है तो जाहिर तौर पर स्पेक्स आदि से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि फोन का प्राइस 40,000 रुपये से 50,000 रुपये के बीच हो सकता है। हालांकि, अभी के लिए आधिकारिक तौर पर इसकी कोई भी पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इंडिया में इस फोन को Mi.com के अलावा Amazon India के साथ साथ ऑफलाइन बाजार में भी सेल किया जाने वाला है। अब देखना है कि फोन का असल प्राइस इंडिया में क्या होता है और क्या यह Samsung, Oppo, Realme और OnePlus के साथ साथ अन्य फोन्स को टक्कर दे पाता है कि नहीं।

आर्टिकल में AI से निर्मित इमेज इस्तेमाल हुई हैं।

यह भी पढ़ें: iPhone 18 Pro vs iPhone 18 Pro Max: नए आईफोन्स में आ सकते हैं ये 4 धांसू अपडेट, जानिए कब होंगे लॉन्च

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile