पहली सेल में Xiaomi 14 Series ने तोड़ा रिकॉर्ड! 4 घंटों में नए फोन हुए सोल्ड आउट, देखें क्या है खासियत
शाओमी 14 सीरीज ने शुरुआती सेल के पहले चार घंटों के अंदर सोल्ड आउट होकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
सेल शुरू होने के 5 मिनट के अंदर इस स्मार्टफोन सीरीज ने पिछले जनरेशन के मुकाबले 6 गुना अधिक बिक्री हासिल की।
कई फ़ैक्टर्स ने इन स्मार्टफोन्स की शानदार बिक्री में जरूरी भूमिका निभाई है जिन्हें आप इस आर्टिकल में जानेंगे।
शाओमी ने पिछले हफ्ते चीन में Xiaomi 14 Series को स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट के साथ आने वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन्स के तौर पर पेश किया था। इन डिवाइस को 31 अक्टूबर को 8 PM (लोकल टाइम) खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया था। सेल शुरू होने के कुछ ही घंटों में कंपनी ने पहली सेल में धमाकेदार बिक्री होने की जानकारी दी।
पहली सेल में इतनी जल्दी Sold Out हुई Xiaomi 14 Series
कंपनी के Weibo पोस्ट के मुताबिक, शाओमी 14 सीरीज ने बड़े-बड़े चीनी ऑनलाइन रिटेलर प्लेटफॉर्म्स पर शुरुआती सेल के पहले चार घंटों के अंदर सोल्ड आउट होकर पिछले साल की "पहले दिन और पूरे दिन की बिक्री" का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, कंपनी ने इन शाओमी 14 और 14 प्रो के सटीक सेल्स फिगर्स का खुलासा नहीं किया है।
कंपनी का यह भी कहना है कि सेल शुरू होने के 5 मिनट के अंदर इस स्मार्टफोन सीरीज ने पिछले जनरेशन के मुकाबले 6 गुना अधिक बिक्री हासिल की।
कई फ़ैक्टर्स ने इन स्मार्टफोन्स की शानदार बिक्री में जरूरी भूमिका निभाई है जिनमें इसका आकर्षक डिजाइन, लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और नया HyperOS सॉफ्टवेयर शामिल है। इसके अलावा दोनों स्मार्टफोन्स एक यूनिक Leica Summilux लेंस के साथ आते हैं जो हाई-क्वालिटी फोटोग्राफी अनुभव देता है। आइए इस सीरीज कीमत पर एक नजर डालते हैं।
Xiaomi 14 Series Price
शाओमी 14 की कीमत 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले शुरुआती वेरिएंट के लिए 3,999 युआन (लगभग 50,000 रुपए) रखी गई है। वहीं दूसरी ओर शाओमी 14 प्रो का शुरुआती मेमोरी वर्जन 12GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ आता है और इसकी कीमत 4,999 युआन (लगभग 56,500 रुपए) है।