iQOO 12 India Launch: इस दिन आ रहा Latest प्रोसेसर और 120W चार्जिंग वाला तगड़ा गेमिंग फोन, देखें डिटेल्स
iQOO ने अपकमिंग iQOO 12 स्मार्टफोन की भारतीय लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है।
यह डिवाइस अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
साथ ही ब्रांड द्वारा इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर शामिल होने की भी पुष्टि कर दी गई है।

iQOO ने अपकमिंग iQOO 12 Series की लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में एक स्टैंडर्ड और एक प्रो मॉडल शामिल होने की उम्मीद है जिन्हें चीन में 7 नवंबर को पेश किया जाएगा। लॉन्च डेट के अलावा चीनी ब्रांड ने यह भी पुष्टि कर दी है कि ये डिवाइसेज़ क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस होंगे। अब, हाल ही में कंपनी ने इस फोन की भारतीय लॉन्च डेट का भी खुलासा कर दिया है।
iQOO 12: लॉन्च डेट
आइकू 12 को भारत में 12 दिसम्बर को लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह Pro मॉडल को भारत में लाएगी या नहीं। iQOO ने इस हैंडसेट की लॉन्च डेट की घोषणा X पर की है जहां इसकी उपलब्धता का भी खुलासा हुआ है। यह डिवाइस अमेज़न पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
iQOO 12: अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स
आइकू 12 स्मार्टफोन 6.78-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ आ सकता है जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इस डिस्प्ले में 3000 निट्स पीक ब्राइटनेस मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा गीकबेंच लिस्टिंग में पहले ही देख चुके हैं कि यह 16GB रैम और एंड्रॉइड 14-आधारित स्किन के साथ आ सकता है। साथ ही ब्रांड द्वारा इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर शामिल होने की भी पुष्टि कर दी गई है। इसी के साथ कंपनी ने यह भी खुलासा किया कि आइकू 12 हैंडसेट Q1 चिप से लैस होगा जो गेमिंग अनुभव को बढ़ाएगा। बैटरी की बात करें तो फोन में 5000mAh बैटरी लगाई जा सकती है। China 3C लिस्टिंग से फोन में 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी पुष्टि हो गई है।
अब कैमरा पर आ जाते हैं, इस डिवाइस के बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है जिसमें 50MP OIS मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP टेलीफ़ोटो सेंसर शामिल होने की संभावना है। वहीं फोन के फ्रन्ट पर हमें 16MP सेल्फी शूटर देखने को मिल सकता है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile

