Xiaomi ने हाल ही में MWC 2023 के दौरान Xiaomi 13 सीरीज़ को लॉन्च किया था। ब्रांड ने भारत में Xiaomi 13 Pro को भी लॉन्च किया। इसमें बढ़िया हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर हैं और बेहतर फोटोग्राफी के लिए इसे Leica के साथ तैयार किया गया है। आज से Xiaomi 13 Pro को भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और आप mi.com, मी होम्स और मी स्टूडियोज से खरीद सकते हैं।
Xiaomi 13 Pro भारत में 12GB + 256GB वेरिएंट के साथ 79,999 रुपये में उपलब्ध है। अर्ली एक्सेस सेल के तहत ग्राहक ICICI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट कर Rs 10,000 का फ्लैट डिस्काउंट पा सकते हैं। यह डिस्काउंट डायरेक्ट और ईएमआई दोनों ट्रांजेक्शन पर लागू होता है। HDFC क्रेडिट कार्ड होल्डर्स भी इसी तरह Rs 8,000 तक का इन्स्टेन्ट डिस्काउंट पा सकते हैं। इसके अलावा, Xiaomi 13 Pro खरीदने वाले शुरुआती ग्राहकों को एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइज़ बॉक्स मिलेगा।
इतना ही नहीं, Xiaomi अपने Redmi और Xiaomi स्मार्टफोंस के एक्सचेंज पर Rs 12,000 तक का बोनस डिस्काउंट भी दे रहा है। अन्य ब्रांड के डिवाइस एक्सचेंज पर Rs 8000 तक का डिस्काउंट मिल सकता है।
Xiaomi 13 Pro स्पेक्स
Xiaomi 13 Pro में 6.73-इंच E6 AMOLED डिस्प्ले है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है। इसके अलावा फोन में आपको डॉल्बी विजन और एचडीआर 10 सपोर्ट भी मिलता है, जो दर्शकों के अनुभव को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा फोन में आपको ब्राइट कलर मिलते हैं, स्क्रीन 1,900 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है।
Xiaomi 13 प्रो की ऊंचाई 162.9 मिमी है जिसमें 74.6 मिमी चौड़ाई और 8.3 मिमी मोटाई है। फोन का वजन लगभग 210 ग्राम है और इसमें सिरेमिक बैक पैनल है।
स्मार्टफोन क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट पर चलता है। फोन 120W फास्ट वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ 4820mAh की बैटरी से लैस है। फोन MIUI 14 पर चलता है।