Vivo Z3x हुआ लॉन्च, नौच डिस्प्ले, डुअल कैमरा और…
डुअल कैमरा और वाइड नौच डिस्प्ले से है लैस
फ्रंट पैनल पर दिया गया है 16 मेगापिक्सल का कैमरा
कीमत है RMB 1,198 (लगभग Rs 12,400)
Vivo अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर काम कर रहा है और अब कम्पनी ने अपने Vivo Z3x स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है जिसे पिछले हफ्ते TENAA लिस्टिंग में देखा गया था। यह डिवाइस Vivo Z1 का रीब्रांडेड वर्जन लग रहा है। दिखने में यह डिवाइस Vivo V9 जैसा लुक देता है लेकिन इसे विवो की Z-सीरीज़ के तौर पर पेश किया गया है।
SurveyVivo Z3x डिस्प्ले और डिज़ाइन
जहां तक स्पेसिफिकेशंस की बात है Vivo Z3x में 6.26 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप पर एक वाइड नौच मौजूद है। डिवाइस को औरोरा रेड और ब्लैक कलर में उतारा गया है और इसकी थिकनेस 8mm है तथा विवो Z3x का वज़न 150 ग्राम है। डिवाइस के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Vivo Z3x प्रोसेसर
Vivo Z3x को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 SoC के साथ लॉन्च किया गया है और इसे 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। डिवाइस का एक ही वैरिएंट अभी सामने आया है इसलिए कहा नहीं जा सकता कि डिवाइस में स्टोरेज बढ़ाने के लिए कोई विकल्प मिलेगा।
Vivo Z3x कैमरा
विवो Z3x को डुअल कैमरा सेटअप के साथ लाया गया है जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का कैमरा है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह स्मार्टफोन केवल फ्रंट कैमरा में उपयोग किए गए हार्डवेयर के मामले में Vivo Z1 से अलग है, डिवाइस के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है जिसका अपर्चर f/2.0 है।
Vivo Z3x ऑपरेटिंग सिस्टम
स्मार्टफोन फनटच OS पर काम करता है जो एंड्राइड पाई पर आधारित है और गेमिंग सेंट्रिक फीचर्स सपोर्ट करता है जिसमें गेम टर्बो और सिस्टम टर्बो आदि शामिल हैं जो परफॉरमेंस को बूस्ट करते हैं।
Vivo Z3x कीमत
Vivo Z3x की कीमत RMB 1,198 (लगभग Rs 12,400) रखी गई है और कम्पनी चीन में स्मार्टफोन के रजिस्ट्रेशन शुरू करने वाली है। स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग 1 मई 2019 से शुरू होगी और असली सेल एक हफ्ते बाद शुरू होगी।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile