Digit.in

50MP कैमरा वाले Vivo Y17s की भारत में हुई Launching, कीमत जान खरीदने पर हो जाएंगे मजबूर | Tech News

Highlights

Vivo ने सोमवार को अपने Vivo Y17s स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है।

यह फोन दो स्टोरेज कन्फ़िगरेशंस ऑफर करता है जिनमें से 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 रुपए रखी गई है।

Y17s में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

50MP कैमरा वाले Vivo Y17s की भारत में हुई Launching, कीमत जान खरीदने पर हो जाएंगे मजबूर | Tech News

Vivo ने सोमवार को अपने Vivo Y17s स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह हैंडसेट तुरंत ही सेल में चला गया और इसे Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स (अमेज़न और फ्लिपकार्ट) और पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

Vivo Y17s Specifications

Vivo Y17s स्मार्टफोन 6.56-इंच IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है जो 720 x 1612 पिक्सल HD+ रिज़ॉल्यूशन, 60Hz रिफ्रेश रेट, 840 निट्स ब्राइटनेस, 83% NTSC कलर गैमट और 269 ppi पिक्सल डेंसिटी ऑफर करती है। फोन के फ्रन्ट पर 8-मेगापिक्सल सेल्फ़ी कैमरा दिया है, जबकि पीछे की तरफ 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल बोकेह लेंस मिल रहा है।

Y17s में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन के अंदर मीडियाटेक हीलिओ G85 चिपसेट लगाया गया है जिसे 6GB LPDDR4x रैम और 128GB eMMC 5.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। इसके अलावा डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड स्लॉट के जरिए इस हैंडसेट की स्टोरेज को बढ़ाया भी जा सकता है। डिवाइस एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटच OS 13 स्किन पर चलता है।

Vivo के इस नए हैंडसेट के अन्य फीचर्स में ड्यूल सिम सपोर्ट, ड्यूल-बैंड वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, GPS, USB-C पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक और बेहतर ड्यूरेबिलिटी के लिए IP54-रेटेड चेसिस शामिल हैं। 

Y17s Price in India, Availability

Y17s ग्लिटर पर्पल और मिस्टिक ग्रीन कलर ऑप्शंस में आता है और यह Vivo ई-स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। यह दो स्टोरेज कन्फ़िगरेशंस ऑफर करता है जिनमें से 4GB रैम + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 11,499 रुपए रखी गई है, जबकि 4GB रैम + 128GB स्टोरेज वर्जन 12,499 रुपए में आता है।

कंपनी इस फोन पर 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI दे रही है और साथ ही 15 दिनों की रिप्लेसमेंट पॉलिसी भी ऑफर की जा रही है। इसके अलावा ग्राहक इस स्मार्टफोन को सस्ते में खरीदने के लिए एक्सचेंज ऑफर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles