Digit.in

WhatsApp New Feature: अब स्टेटस अपडेट देखना होगा और भी आसान, WhatsApp ला रहा ये कमाल फीचर

Highlights

मेटा का इन्स्टेन्ट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर Updates टैब के लिए एक सर्च फीचर पर काम कर रहा है।

यह अपडेट संभावित तौर पर यूजर्स द्वारा फॉलो किए गए चैनल्स को सर्च करने में आसान बनाएगा।

मेटा ने हाल ही में भारत में WhatsApp Channels फीचर लॉन्च किया है जो कि एक वन-वे ब्रॉडकास्ट टूल है।

WhatsApp New Feature: अब स्टेटस अपडेट देखना होगा और भी आसान, WhatsApp ला रहा ये कमाल फीचर

मेटा का इन्स्टेन्ट मेसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp कथित तौर पर Updates टैब के लिए एक सर्च फीचर पर काम कर रहा है। यह फीचर यूजर्स को चैनल डायरेक्टरी खोले बिना ही स्टेटस अपडेट्स, फॉलो किए हुए चैनल्स और अन्य वेरीफाइड चैनल्स को सर्च करने में मदद करेगा।

इस स्क्रीनशॉट के मुताबिक व्हाट्सएप टॉप ऐप बार में एक सर्च बटन शामिल करने की प्लानिंग कर रहा है। यह फीचर चैनल्स के साथ ओवरऑल यूजर अनुभव को बढ़ाने में मदद करेगा।

WhatsApp में दोबारा आ रहा ये कमाल फीचर

जाने माने व्हाट्सएप टिप्सटर पब्लिकेशन WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार इस फीचर को पेश करना जरूरी है क्योंकि कई यूजर्स नए Updates टैब को लेकर शिकायत कर रहे हैं। वर्तमान में एक स्पेसिफिक कॉन्टैक्ट का स्टेटस अपडेट खोजना एक मुश्किल काम बन गया है क्योंकि लेटेस्ट टैब अपडेट में सर्च फंक्शन को हटा दिया गया था। अच्छी बात यह है कि व्हाट्सएप अपने यूजर्स के फ़ीडबैक पर काफी ध्यान दे रहा है और नए अपडेट्स टैब में सर्च ऑप्शन को दोबारा शामिल करने की तैयारी कर रहा है। 

इसके अलावा यह अपडेट संभावित तौर पर यूजर्स द्वारा फॉलो किए गए चैनल्स को सर्च करने में आसान बनाएगा जो खासकर ऐसे यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होगा जो कई सारे चैनल्स को फॉलो करते हैं क्योंकि यह एक पर्टिकुलर चैनल को लोकेट करने की प्रक्रिया को आसान बनाता है। 

क्या है WhatsApp Channels?

जो लोग अब तक अनजान हैं उनके लिए बता दें कि मेटा ने हाल ही में भारत में WhatsApp Channels फीचर लॉन्च किया है जो कि एक वन-वे ब्रॉडकास्ट टूल है। इस नए फीचर की मदद से एडमिन अपने फॉलोअर्स को टेक्स्ट, फ़ोटोज़, वीडियोज़, स्टिकर्स और पोल्स भेज सकते हैं। WhatsApp Channels के लिए कंपनी ने एक नया Updates टैब पेश किया है। इस टैब के अंदर यूजर्स को स्टेटस और चैनल्स देखने को मिलेंगे जिन्हें वे फॉलो करना चाहते हैं। यह टैब यूजर्स के परिवार, दोस्तों और कम्यूनिटीज़ के चैट्स से अलग है। 

यह ध्यान देना जरूरी है कि किसी भी चैनल को फॉलो करने से एडमिन या अन्य फॉलोअर्स को आपका फोन नंबर पता नहीं चलेगा। जिसे भी आप फॉलो करना चाहते हैं वह आपकी अपनी मर्जी होगी और यह प्राइवेट रहेगा। 

Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles