Great Indian Festival Sale में iPhones पर होगी Discount की बरसात, ये मॉडल मिलेगा 40 हजार से भी कम में… Tech News
Amazon की अपकमिंग सेल में iPhone 13 का बेस वेरिएंट 40,000 रुपए से भी कम यानि अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध होगा।
इस स्मार्टफोन को 39,999 रुपए से भी कम की प्रभावी कीमत में खरीदने के लिए आप अपना पुराना स्मार्टफोन भी एक्सचेंज कर सकते हैं।
इसी तरह MacBook Air M1 अब अमेज़न पर केवल 69,990 रुपए में उपलब्ध है।

Amazon ने अपनी अपकमिंग Great Indian Festival Sale की कुछ डील्स का खुलासा कर दिया है जो 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। अब कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि iPhone 13 का बेस वेरिएंट 40,000 रुपए से भी कम यानि अब तक की सबसे कम कीमत में उपलब्ध होगा। इसी तरह MacBook Air की कीमत में भी भारी कटौती की गई है और अब यह 69,990 रुपए में उपलब्ध है।
Great Indian Festival Sale में इतना सस्ता मिलेगा iPhone 13
iPhone 13 स्मार्टफोन 2021 में भारत में 79,900 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। पिछले कुछ महीनों से इस स्मार्टफोन को काफी डिस्काउंट मिला है और ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान यह डिवाइस 40,000 रुपए से भी कम कीमत में उपलब्ध होगा। iPhone 15 के लॉन्च के बाद एप्पल ने आधिकारिक तौर पर iPhone 13 की कीमत को घटाकर 59,900 रुपए कर दिया है।
यह सीधा डिस्काउंट नहीं है और iPhone 13 को 40,000 रुपए से कम में अपना बनाने के लिए आपको SBI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करना होगा। इतना ही नहीं, इस स्मार्टफोन को 39,999 रुपए से भी कम की प्रभावी कीमत में खरीदने के लिए आप अपना पुराना स्मार्टफोन भी एक्सचेंज कर सकते हैं।
MacBook Air M1 पर भी मिलेगा तगड़ा डिस्काउंट
इसी तरह MacBook Air M1 अब अमेज़न पर केवल 69,990 रुपए में उपलब्ध है जो इसे भारत में एप्पल सिलिकॉन से लैस सबसे किफायती मैकबुक बनाता है। Apple MacBook Air का बेस मॉडल 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज ऑफर करता है। यह Apple M1 चिप से लैस है जिसे 8-कोर CPU और 7-कोर GPU के साथ पेयर किया गया है। यह डिवाइस 92,900 रुपए की कीमत पर लॉन्च हुआ था।
MacBook Air एक पैसिव कूलिंग सिस्टम और फैनलेस डिजाइन के साथ आता है और इसमें प्रीमियम मेटल यूनीबॉडी डिजाइन, टच आईडी और सीज़र-की मेकैनिस्म वाला नया कीबोर्ड भी दिया गया है। इस मैक में 720p वेबकैम के साथ 2K रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले भी शामिल है। अगर आप एक नए किफायती मैकबुक की तलाश कर रहे हैं तो M1 MacBook Air स्पष्ट तौर पर एक बढ़िया ऑप्शन है।
Digit Hindi को WhatsApp Channels पर फॉलो करें और अपने फोन पर पाएँ टेक्नॉलॉजी जगत से जुड़ा हर अपडेट और लेटेस्ट खबरें! फॉलो करने के लिए क्लिक करें!
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile

