5000mAh बैटरी और AI ट्रिपल कैमरा से लैस Vivo Y17 हुआ लॉन्च
Vivo Y17 Rs 17,990 में हुआ लॉन्च
मिनरल ब्लू और मिस्टिक पर्पल कलर्स में है उपलब्ध
अल्ट्रा गेम मोड को किया गया है ऐड
Vivo ने भारत में अपनी Y सीरीज़ को बढ़ाते हुए Vivo Y17 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है और इसकी कीमत Rs 17,990 रखी गई है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और डिवाइस के बैक पर AI ट्रिपल कैमरा सेटअप को जगह दी गई है। डिवाइस को केवल एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है और डिवाइस मिनरल ब्लू और मिस्टिक पर्पल कलर्स में उपलब्ध है और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध हो चुका है। यह फोन अल्ट्रा गेम मोड के साथ आता है जो बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस ऑफर करेगी।
SurveyVivo Y17 स्पेसिफिकेशंस
Vivo Y17 में 6.35 इंच की Halo FullView डिस्प्ले दी गई है जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.3:9 है और इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 89 प्रतिशत है। डिवाइस मीडियाटेक हीलियो P35 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जो TSMC 12nm FinFET पर तैयार किया गया है और 2.3GHz तक की स्पीड पर क्लोक्ड है। स्मार्टफोन में 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। फोन कम्पनी के फनटच OS 9 पर काम करता है जो एंड्राइड 9.0 पर आधारित है।
जब बात आती है कैमरा डिपार्टमेंट की तो आपको बता दें डिवाइस में AI ट्रिपल कैमरा दिया गया है जिसमें 13MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, दूसरा 8MP का वाइड-एंगल सेंसर है और तीसरा 2MP का डेप्थ सेंसर है। वाइड एंगल कैमरा सेंसर 120-डिग्री फील्ड ऑफ़ व्यू के साथ आता है हालांकि वास्तव में यह 108 डिग्री कैप्चर करता है। विवो वाई17 के फ्रंट पर 20MP का सेंसर दिया गया है जो AI फेस ब्यूटी फीचर के साथ आता है और तस्वीरों को इन-बिल्ट कस्टममाइज़ सोल्यूशन के साथ बढ़ाता है। फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W डुअल इंजन फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है और नाइन चार्जिंग प्रोटेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ पेश की गई है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile
