55W फास्ट चार्जिंग और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Vivo X60t Pro+, जानें फोन के इन ज़बरदस्त स्पेक्स के बारे में
Vivo X60t Pro+ चीन में हुआ लॉन्च
Vivo X60t Pro+ और Vivo X60 Pro+ में है थोड़ा ही अंतर
जानें Vivo X60 Pro+ से कितना अलग है नया X60t Pro+
Vivo X60t Pro+ को चीनी बाज़ार में लॉन्च कर दिया है और इसके स्पेक्स काफी हद तक Vivo X60t Pro+ जैसे ही हैं। ऐसा हो सकता है कि दोनों फोंस में मुख्य अंतर केवल रियर कैमरा सेटअप का ही हो। नए फोन Vivo X60t Pro+ में 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस दिया गया है जबकि Vivo X60 Pro+ में 32 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है। इसके अलावा, दोनों फोंस के स्पेक्स लगभग समान हैं।
SurveyVivo X60t Pro+ की कीमत
Vivo X60t Pro+ के 8GB रैम व 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 4,999 (लगभग Rs 57,400) है जबकि 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 5,999 (लगभग Rs 68,900) है। फोन क्लासिक ऑरेंज आर डार्क ब्लू रंगों में आया है। Vivo X60t Pro+ की सेल कंपनी की वैबसाइट पर लाइव हो गई है।
Vivo X60t Pro+ के स्पेक्स
ड्यूल सिम वाला Vivo X60t Pro+ ओरिजिन OS 1.0 पर काम करता है जो एन्द्र्नोइड 11 पर आधारित है। फोन में 6.56 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मिल रही है। यह AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 92.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करती है। Vivo X60t Pro+ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा संचालित है और इसे 12GB LPDDR5 रैम और 256GB UFS 3.1 स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।
Vivo X60t Pro+ में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 50एमपी का GN1 सेन्सर, 48एमपी सोनी IMX598 सेन्सर गिम्बल स्टेबलाइज़ेशन के साथ, 12 मेगापिक्सल का तीसरा और 8 मेगापिक्सल का चौथा सेन्सर दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 32एमपी का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
Vivo X60t Pro+ में 4,200mAh की बैटरी दी गई है जो 55W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनैक्टिविटी के लिए डिवाइस में 5G, ड्यूल बैंड Wi-Fi 6, GPS, NFC, ब्लुटूथ v5.2 और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए Vivo X60t Pro+ में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल रहा है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile