भारत में नए Red कलर में आएगा Vivo X500! लॉन्च से पहले कीमत हुई लीक, मिल सकती है 7500mAh की बैटरी
Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपनी फ्लैगशिप Vivo X500 सीरीज लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस सीरीज के लॉन्च को टीज कर चुकी है। यह सीरीज पहले ही चीन में पेश की जा चुकी है। अब भारत में लॉन्च से पहले Vivo X500 स्मार्टफोन के एक नए कलर वेरिएंट की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि कंपनी भारत में इस फोन को एक ऐसे रेड कलर ऑप्शन में पेश कर सकती है, जो फिलहाल चीन में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा फोन की संभावित भारतीय कीमत का भी खुलासा हुआ है।
Vivo X500 का नया रेड कलर वेरिएंट
टिप्स्टर Sanju ने Vivo X500 के रेड कलर वेरिएंट का एक एक्सक्लूसिव रेंडर शेयर किया है। सामने आई तस्वीर में फोन काफी ब्राइट रेड शेड में नजर आ रहा है, जिसका रंग हल्का ऑरेंज टोन लिए हुए है। नए कलर के बावजूद फोन के डिजाइन में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलता है।
स्मार्टफोन में पहले की तरह बड़ा कैमरा प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसके ऊपर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल मौजूद है। इस तरह कंपनी अपने फ्लैगशिप कैमरा डिजाइन को नए कलर के साथ पेश कर सकती है। बता दें कि इस साल Vivo X500 सीरीज में सिर्फ स्टैंडर्ड मॉडल के डिजाइन में बदलाव किया गया है।
चीन में Vivo X500 को व्हाइट, पिंक, ग्रे और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। हालांकि, भारत में रेड वेरिएंट के अलावा कौन-कौन से कलर उपलब्ध होंगे, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
Vivo X500 की भारत में कितनी होगी कीमत?
टिप्स्टर के मुताबिक, Vivo X500 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत भारत में 1,19,999 रुपये हो सकती है। अगर यह कीमत सही साबित होती है, तो फोन अपने पिछले मॉडल Vivo X300 के मुकाबले काफी महंगा होगा।
तुलना करें तो Vivo X300 को भारत में इसी 12GB रैम और 256GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन के साथ 75,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। ऐसे में नए मॉडल की कीमत में अच्छी-खासी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि मेमोरी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत और प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमतें इसके पीछे की वजह हो सकती हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारतीय कीमत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Vivo X500 के स्पेसिफिकेशंस
Vivo X500 सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है। इसमें 6.59 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 4,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।
फोन में 7,500mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। बैटरी के मामले में यह पिछले मॉडल Vivo X300 से बड़ा अपग्रेड है। Vivo X300 में 6,040mAh की बैटरी दी गई थी।
फोटोग्राफी के लिए Vivo X500 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का Sony LYTIA 828 प्राइमरी कैमरा, 64MP का टेलीफोटो कैमरा और 50MP का JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है।
जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च
Vivo पहले ही X500 सीरीज के भारतीय लॉन्च को टीज कर चुकी है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा कर सकती है।