Vivo Y32 vs Lava Aura Curve: डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और कीमत की तुलना

एक तरफ Vivo Y32 है, जिसमें 8,000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिलती है। दूसरी तरफ Lava Aura Curve है, जो कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, 50MP Sony कैमरा और 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। दोनों फोन अलग-अलग खूबियों पर फोकस करते हैं। हालांकि, इनकी कीमत और उपलब्धता में भी अंतर है। Vivo Y32 को फिलहाल बांग्लादेश में पेश किया गया है, जबकि Lava Aura Curve भारतीय बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में आइए इनके बीच विस्तार से तुलना करके जानते हैं कि दोनों में से कौन बेहतर विकल्प बन सकता है।
Vivo Y32 vs Lava Aura Curve
डिजाइन और डिस्प्ले
Vivo Y32 में 6.87 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1,592×720 पिक्सल है। यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट, 255ppi पिक्सल डेंसिटी और 83 प्रतिशत NTSC कलर गैमट सपोर्ट करती है। इसकी HBM ब्राइटनेस 1,300 निट्स तक है। फोन Sunset Orange और Twilight Red कलर ऑप्शन में आता है। इसकी मोटाई 8.79mm और वजन करीब 229 ग्राम है।
वहीं, Lava Aura Curve में 6.67 इंच का Full-HD+ 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,100 निट्स की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन के पीछे कैमरा मॉड्यूल के नीचे एक मिनी डिस्प्ले भी दिया गया है, जिस पर समय, बैटरी लेवल, नोटिफिकेशन और कस्टम मैसेज देखे जा सकते हैं। यह Him Silver और Ambar Blue कलर में उपलब्ध है।
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Vivo Y32 में 6nm ऑक्टाकोर Unisoc T7300 प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ 6GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 6GB तक एक्सपेंडेबल रैम का सपोर्ट भी है। इसके अलावा माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
दूसरी तरफ, Lava Aura Curve में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर मिलता है। इसमें 6GB LPDDR5 रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह Android 16 पर काम करता है। कंपनी ने फोन के लिए दो साल के OS अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है। इसमें AI Circle Search, AI Call Summary और 80 भाषाओं के सपोर्ट वाला AI Voice Translation जैसे Vayu AI फीचर्स भी मिलते हैं।
कैमरा में किसका दबदबा?
Vivo Y32 में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें f/2.0 अपर्चर वाला 50MP का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 2MP का सेकेंडरी सेंसर मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.05 अपर्चर वाला 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Lava Aura Curve में भी डुअल AI रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें Sony IMX752 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
कैमरा स्पेसिफिकेशन के लिहाज से Lava Aura Curve का फ्रंट कैमरा ज्यादा मेगापिक्सल के साथ आता है। वहीं, दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। हालांकि, केवल मेगापिक्सल के आधार पर कैमरा क्वालिटी का फैसला नहीं किया जा सकता।
बैटरी और चार्जिंग
बैटरी के मामले में Vivo Y32 आगे है। इसमें 8,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 36 घंटे तक वीडियो प्लेबैक, 14 घंटे तक Google Maps नेविगेशन और 59 घंटे तक 4G कॉलिंग टाइम दे सकता है।
वहीं, Lava Aura Curve में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, फोन एक बार चार्ज करने पर 660 मिनट तक YouTube वीडियो प्लेबैक दे सकता है।
बैटरी क्षमता के मामले में Vivo Y32 साफ तौर पर आगे है। इसमें Lava Aura Curve से 2,000mAh ज्यादा बैटरी मिलती है। हालांकि, चार्जिंग स्पीड में Lava Aura Curve को मामूली बढ़त हासिल है।
भारत में कीमत
Lava Aura Curve की भारत में कीमत 23,999 रुपये है। इस कीमत पर फोन का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता है।
दूसरी तरफ, Vivo Y32 को बांग्लादेश में BDT 30,999 (करीब 24,300 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसका 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट इस कीमत पर मिलता है, जबकि 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत BDT 34,999 (करीब 27,000 रुपये) है। फिलहाल Vivo Y32 की भारत में लॉन्चिंग और कीमत की पुष्टि नहीं की गई है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile