Bhai Dooj 2026: WhatsApp Status के लिए ऐसे डाउनलोड करें शानदार वीडियो, Instagram और Facebook पर भी कर दें शेयर

Bhai Dooj 2026: भाई दूज भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित एक खास त्योहार है। यह पर्व दिवाली यानी दीपोत्सव के समापन का भी प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना करती हैं। इसके लिए वे भाई के माथे पर तिलक लगाकर चावल के दाने चढ़ाती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार या पैसे देकर प्यार जताते हैं।
अगर आप इस भाई दूज पर अपनी बहन को कुछ अलग अंदाज में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो एक पर्सनलाइज्ड WhatsApp Status Video शेयर कर सकते हैं। वीडियो के साथ दिल से लिखा संदेश इस मौके को और खास बना सकता है। सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने के लिए आप यहां दिए गए भाई दूज के खास वीडियो भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Bhai Dooj WhatsApp Status Video कैसे डाउनलोड करें?
अगर आपको ऊपर दिए गए वीडियो अपने डिवाइस में सेव करने का तरीका नहीं पता है, तो इसके लिए कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। डाउनलोड करने की प्रक्रिया स्मार्टफोन और डेस्कटॉप पर थोड़ी अलग है।
स्मार्टफोन पर: सबसे पहले उस वीडियो को खोलें जिसे डाउनलोड करना है। इसके बाद वीडियो पर कुछ देर तक प्रेस करके रखें और स्क्रीन पर दिखने वाले Download विकल्प को चुनें।
डेस्कटॉप पर: वीडियो पर माउस से राइट क्लिक करें। इसके बाद Download या Save Video का विकल्प तलाशें और उस पर क्लिक करके वीडियो सेव कर लें।
डाउनलोड किया हुआ वीडियो WhatsApp Status पर कैसे लगाएं?
वीडियो डाउनलोड होने के बाद उसे WhatsApp Status पर शेयर करना भी आसान है। इसके लिए अपने फोन में WhatsApp खोलें और Updates सेक्शन में जाएं। यहां Add Status पर टैप करें।
अब गैलरी से वह वीडियो चुनें जिसे आप स्टेटस पर लगाना चाहते हैं। चाहें तो वीडियो के साथ अपनी तरफ से कोई प्यारा संदेश या पर्सनलाइज्ड कैप्शन भी जोड़ सकते हैं। इसके बाद Send बटन दबाकर स्टेटस अपलोड कर दें।
WhatsApp में यह सुविधा भी मिलती है कि आप तय कर सकते हैं कि आपका स्टेटस किन लोगों को दिखाई दे। इसके लिए स्टेटस शेयर करने से पहले या ऐप की प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर अपनी पसंद के कॉन्टैक्ट चुन सकते हैं।
AI की मदद से खुद बनाएं Bhai Dooj WhatsApp Status Video
अगर आपको उपलब्ध वीडियो पसंद नहीं आते, तो इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपना कस्टम वीडियो भी तैयार कर सकते हैं। इसमें आप अपनी और अपनी बहन की तस्वीरों का इस्तेमाल करके एक ऐसा वीडियो बना सकते हैं, जो आपके रिश्ते और यादों को दर्शाए।
इसके लिए Google Flow या किसी अन्य AI वीडियो मेकिंग टूल पर जाएं। वहां अपनी और बहन की एक तस्वीर अपलोड करें। इसके बाद टूल को विस्तार से बताएं कि आप किस तरह का वीडियो बनवाना चाहते हैं। उदाहरण के लिए, वीडियो का माहौल कैसा हो, उसमें कौन-से विजुअल दिखने चाहिए और किस तरह का संदेश शामिल करना है।
आपके निर्देशों के आधार पर AI टूल वीडियो तैयार करेगा। ध्यान रखें कि AI से बने वीडियो में गलतियां हो सकती हैं और उसका रिजल्ट काफी हद तक आपके दिए गए प्रॉम्प्ट पर निर्भर करता है। अगर पहली बार में तैयार वीडियो आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं है, तो आप नया प्रॉम्प्ट देकर उसमें बदलाव करवा सकते हैं या जरूरी एडिटिंग के निर्देश दे सकते हैं। इस तरह आप भाई दूज के लिए अपनी बहन के साथ एक खास और पर्सनलाइज्ड WhatsApp Status Video बना सकते हैं।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile