Flipkart की बड़ी सेल से पहले Vivo के इस फ्लैगशिप पर भारी भरकम ऑफर, 14000 से ज्यादा की सीधी बचत
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत से पहले ही स्मार्टफोन्स पर शानदार डील्स मिलना शुरू हो गई हैं। Flipkart की साल की सबसे बड़ी फेस्टिव सेल 8 अक्टूबर 2026 से अर्ली एक्सेस के लिए और 9 अक्टूबर को सभी ग्राहकों के लिए शुरू होने वाली है। हालांकि, सेल से पहले ही प्लेटफॉर्म पर कई स्मार्टफोन और गैजेट्स पर बैंक ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इनमें Vivo X300 Pro भी शामिल है। इस प्रीमियम स्मार्टफोन पर ग्राहक बैंक कार्ड ऑफर के जरिए 14,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं।
SurveyVivo X300 Pro पर कैसे मिलेगा डिस्काउंट?
Vivo X300 Pro भारत में फिलहाल 1,19,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। Flipkart Axis या Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर पूरे 14,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
इसके अलावा अपने पुराने फोन एक्सचेंज करके भी आप 89,850 रुपये तक की बचत करने का मौका पा सकते हैं। वहीं जो लोग एक बार में पूरा भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए ईएमआई विकल्प 9 महीनों के लिए 12,054 रुपये प्रतिमाह से शुरू होते हैं। नो कॉस्ट ईएमआई भी उपलब्ध है।
Vivo X300 Pro के स्पेसिफिकेशंस
Vivo X300 Pro में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट दिया गया है। फोन में 6,510mAh की बैटरी मिलती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 2800 × 1260 पिक्सल की 1.5K+ रेजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें 120Hz तक का Adaptive Refresh Rate मिलता है। डिस्प्ले HDR10+, Dolby Vision और Netflix HDR को भी सपोर्ट करता है।
कैमरा की बात करें तो Vivo X300 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS के साथ 50MP का Sony LYT-828 प्राइमरी कैमरा, 50MP का JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और OIS सपोर्ट वाला 200MP HPB टेलीफोटो कैमरा शामिल है। टेलीफोटो कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम और f/2.67 अपर्चर के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें: ओटीटी पर आते ही इस मूवी ने मचाई धूम, रातों रात चमकी किस्मत, टॉप ट्रेंडिंग बन जीत रही सबके दिल
फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं। View Full Profile
