Vivo X300s की लॉन्च का हुआ खुलासा..लॉन्चिंग से पहले देखें फीचर्स, कैमरा की डिटेल्स उड़ा देंगी होश

Vivo X300s की लॉन्च का हुआ खुलासा..लॉन्चिंग से पहले देखें फीचर्स, कैमरा की डिटेल्स उड़ा देंगी होश

अभी हाल ही में एक नए स्मार्टफोन को MWC 2026 के खत्म होते होते देखा गया था, इस फोन को सभी Vivo X300 Max के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन ओ लेकर कोई जानकारी अभी तक नहीं दी थी, लेकिन अब कंपनी के एक करीबी के ओर से यह सामने आ रहा है कि इस फोन को चीन में Vivo X300s के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन के कैमरा, डिस्प्ले फीचर सामने आ चुके हैं। अभी तक यह फोन Vivo X300 Max के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला था, लेकिन अब इसके Vivo X300s के तौर पर लॉन्च की जानकारी मिल रही है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन में MediaTek Diemsnity 9000 Series के प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन Vivo X200s की ही पीढ़ी का नया फोन होने वाला है, जिसे कंपनी 6200mAh की बैटरी के साथ उतार चुकी है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo X300s के स्पेक्स और फीचर

एक वेबो पोस्ट में एक चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाईट पर Vivo के Product Manager Han Boxiao ने यह कन्फर्म किया है कि Vivo X300 Max को चीन के बाजार में Vivo X300s के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। इस आगामी फोन के कुछ स्पेक्स भी सामने आ चुके हैं। फोन में एक 6.78-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर आने वाली है। यह डिस्प्ले BOE Q10 Plus Luminescent Material पर आएगी इसके अलावा इसमें Circular Polarised Light 2.0 का सपोर्ट भी मिलने वाला है, इससे आई प्रोटेक्शन काफी बढ़ जाने वाला है।

Vivo X300s को लेकर ऐसा भी माना जा रहा है कि इसमें Zeiss का 200MP का कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसके साथ साथ फोन में MediaTek Dimensity 9500+ प्रोसेसर होने की भी खबर मिलने वाली है। फोन में 7000mAh की बैटरी को लेकर भी चर्चा मिल रही है। फोन में एक मिड-रेंज पेरिस्कोप लेंस भी मिल सकता है। इसके अलावा फोन में एक सर्कुलर कैमरा भी देखा जा सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन को इसी महीने के अंत में लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अभी के लिए असली लॉन्च डेट की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Vivo X200s की ही पीढ़ी का नया फोन

Vivo X300s को अगर देखा जाए तो यह Vivo X200s की ही पीढ़ी का नया फोन होने वाला है। इसे April 2025 में लॉन्च किया गया है, इस फोन को कंपनी ने CNY 4,199 यानि लगभग लगभग 49,000 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था, इसके अलावा फोन के अन्य स्पेक्स को देखा जाए तो यह 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले से लैस है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट भी मिलता है, साथ ही डिस्प्ले पर 5000 निट्स की ब्राइटनेस भी दी जा रही है। फोन को कंपनी ने MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर पर लॉन्च किया था।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

यह भी पढ़ें: होली के बाद भी चल रहा इस कम्पनी का स्पेशल ऑफर, कम पैसों में 72 दिन तक रोज़ मिलता है 2.5GB डेटा

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo