Vivo X21 स्मार्टफोन चीन में हुआ लॉन्च, 6GB रैम और स्नेपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस
अपने Vivo X20 Plus UD को लॉन्च करने और Vivo Apex स्मार्टफोन की घोषणा करने के बाद कंपनी ने आज चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X21 चीन में लॉन्च कर दिया है।
अपने Vivo X20 Plus UD को लॉन्च करने और Vivo Apex स्मार्टफोन की घोषणा करने के बाद कंपनी ने आज चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo X21 चीन में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की ओर से पेश किया गया नया फ्लैगशिप डिवाइस है। इस स्मार्टफोन के साथ ही कंपनी ने Vivo X21 screen fingerprint नाम से एक अन्य स्मार्टफोन भी लॉन्च किया है।
SurveyVivo X21 स्मार्टफोन जो परंपरागत फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाला स्मार्टफोन है, इसके अलावा Vivo X21 UD स्मार्टफोन एक ऐसा स्मार्टफोन है जो Vivo X21 Plus UD स्मार्टफोन की तरह ही अंडर-डिस्प्ले सेंसर के साथ लॉन्च किया गया है। हालाँकि इसके फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा सभी स्पेक्स दोनों ही स्मार्टफोंस में समान ही नजर आ रहे हैं।
फ्लिपकार्ट पर ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफोन और लैपटॉप पर है ऑफर
Vivo X21 स्मार्टफोन में आपको एक 6.28-इंच की FHD+ डिस्प्ले 2280×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ मिल रही है। इसके अलावा इसके आस्पेक्ट रेश्यो की चर्चा करें तो यह 19:9 है। स्मार्टफोन में एक notch भी मौजूद है। जो इसे कुछ कुछ iPhone X जैसा लुक देता है।
स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 660 ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz की है। साथ ही फोन में आपको एक 6GB की रैम और 64GB स्टोरेज के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी है। फोन में आपको माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट भी दी गई है, जिसके माध्यम से आप इसकी स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं।
कैमरा की चर्चा करें तो स्मार्टफोन में आपको एक ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है, इसमें आपको 12-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एक 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा कैमरा को सपोर्ट देने के लिए इसमें एक LED फ़्लैश भी आपको मिल रही है। स्मार्टफोन में आपको एक ड्यूल फ्रंट कैमरा सेटअप भी मिल रहा है, जो 12-मेगापिक्सल के कैमरा का कॉम्बो है। स्मार्टफोन AI कैमरा के साथ आ रहा है।
अगर इन स्मार्टफोंस के अन्य फीचर्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इन्हें एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ लांच किया गया है साथ ही इसमें आपको 3200mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है।
Vivo X21 स्मार्टफोन के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 2898 युआन है, इसके अलावा इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 3198 युआन है। साथ ही Vivo X21 UD स्मार्टफोन की कीमत जो इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत है, 3598 युआन है।
फ्लिपकार्ट पर इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है खास ऑफर
Vivo X21 स्मार्टफोन को आप तीन अलग अलग रंगों में ले सकते हैं, जैसे इसे आप औरोरा वाइट, ड्रिल ब्लैक, और रूबी रेड रंगों में ले सकते हैं। इसके अलावा Vivo X21 UD स्मार्टफोन को आप दो अलग अलग रंगों वाले ऑप्शन यानी ड्रिल ब्लैक और रूबी रेड में ले सकते हैं।
Team Digit
Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile