Vivo X60t Pro मोबाइल फोन इंटरनेट पर लिस्ट, 33W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट का भी हुआ खुलासा

HIGHLIGHTS

Vivo X60t Pro मोबाइल फोन को 3C सर्टिफिकेशन पर देखा गया है

यहाँ से जानकारी मिल रही है कि इस मोबाइल फोन में 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने वाली है

यहाँ आपको बता देते है कि Vivo X60t Pro मोबाइल फोन के जल्दी ही लॉन्च का भी हिंट मिल रहा है

Vivo X60t Pro मोबाइल फोन इंटरनेट पर लिस्ट, 33W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट का भी हुआ खुलासा

इसी साल मार्च में Vivo ने अपनी Vivo X60 सीरीज में तीन नए मोबाइल फोंस को लॉन्च किया था। हालाँकि इसके अलावा चीन के बाजार में कंपनी ने अपने Vivo X60t को भी लॉन्च किया था, यह Vivo X60 का ही एक थोड़ा सा बदला हुआ वैरिएंट है। हालाँकि अब ऐसा लग रहा है कि Vivo X60t Pro मोबाइल फोन को भी अपनी Vivo X60 सीरीज में लॉन्च कर सकता है। अगर ऐसा होता है तो आपको बता देते है कि यह इस सीरीज का नया नवेला मोबाइल फोन होने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता देते है कि Vivo X60t Pro मोबाइल फोन को 3C लिस्टिंग में देखा गया है. इस लिस्टिंग के अनुसार इस मोबाइल फोन का मॉडल नंबर V2120A है, और इसमें 33W की फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 5G सपोर्ट भी होने वाली है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि या ऐसा भी कह सकते है कि कयास लगाए जा रहे है कि इस मोबाइल फोन में आपको MediaTek का फ्लैगशिप Dimensity 1200 प्रोसेसर नजर आने वाला है। यह एक ओक्टा-कोर चिपसेट होगा, जिसमें आपको 3GHz की क्लॉक स्पीड मिलने वाली है। 

हालाँकि इतना ही नहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि Vivo X60t Pro मोबाइल फोन को Vivo X60t की ही पीढ़ी के नए स्मार्टफोन के तौर पर लाया जाने वाला है। अगर हम Vivo X60t की बात करें तो इस मोबाइल फोन में Vivo X60 का ही डिजाईन देखा जा सकता है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.56-इंच की एक FHD+ AMOLED डिस्प्ले भी मिल रही है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR 10+ सर्टिफिकेशन के साथ आती है। 

अगर हम इसके अलावा बात करें तो आपको बता देते है कि Vivo X60t मोबाइल फोन में मीडियाटेक Dimensity 1200 चिपसेट को देखा गया है, हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन में आपको 8GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज भी मिल रही है। कैमरा आदि की बात करें तो Vivo ने ZEISS के साथ साझेदारी की थी, जिसके बाद Vivo X60 सीरीज में आपको यह कैमरा नजर आया था। 

आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसमें आपको गिम्बल स्टेबिलाइजेशन भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 13MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको एक 13MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं फोन में आपको एक 32MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। 

यहाँ आपको बता देते है कि Vivo X60t मोबाइल फोन में आपको एक 4300mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है जो 33W फ़ास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है, इसके अलावा फोन को एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया गया था।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile