Vivo जल्द ही भारत में अपना नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Vivo X Fold 6 लॉन्च कर सकता है। यह फोन 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 200MP कैमरा और फ्लैगशिप हार्डवेयर के साथ प्रीमियम फोल्डेबल सेगमेंट में दस्तक देने की तैयारी में है। Vivo X Fold 6 को कंपनी ने जून में चीन में लॉन्च किया था और अब इसके ग्लोबल लॉन्च की भी पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, भारत में इसकी एंट्री को लेकर कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
टिप्स्टर Abhishek Yadav के मुताबिक, Vivo X Fold 6 को भारत में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जा सकता है। इससे पहले फोन का ग्लोबल लॉन्च 1 अक्टूबर को होने की बात कही गई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो ग्लोबल लॉन्च के करीब पांच दिन बाद भारत में फोन की एंट्री हो सकती है। चीन में लॉन्च के करीब चार महीने बाद भारतीय बाजार में यह फोल्डेबल आ सकता है।
हालांकि, इस लॉन्च टाइमलाइन को लेकर एक बात ध्यान देने वाली है। Vivo ने इसी तारीख और समय यानी 6 अक्टूबर को Vivo V80 और S2 FE के लॉन्च की योजना बनाई है। ऐसे में X Fold 6 के कथित लॉन्च की जानकारी फिलहाल लीक पर आधारित है।
लीक के अनुसार, भारत में Vivo X Fold 6 को 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। फोन को Prism Black और Nebula Teal कलर ऑप्शन में उतारे जाने की उम्मीद है। यह पिछले मॉडल Vivo X Fold 5 से अलग होगा, जिसे भारत में सिर्फ 16GB + 512GB Titanium Grey कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया था।
चीन में Vivo X Fold 6 के 12GB + 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत CNY 7,999 यानी करीब 1.1 लाख रुपये है। वहीं, 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 8,999 रखी गई है। भारत में फोन की कीमत फिलहाल सामने नहीं आई है।
तुलना के लिए बता दें कि Vivo X Fold 5 को भारत में 1,59,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, अभी यह स्मार्टफोन ऑनलाइन डिस्काउंट और बैंक ऑफर्स के जरिए कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच का 120Hz रिफ्रेश रेट वाला इनर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, बाहर की तरफ 6.51 इंच का 120Hz AMOLED कवर डिस्प्ले मिलता है। दोनों स्क्रीन में HDR सपोर्ट और 5,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। परफॉर्मेंस के लिए Vivo X Fold 6 में 3nm MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 16GB तक LPDDR5X Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। चीन में यह फोन Android 16 आधारित OriginOS पर चलता है, जबकि ग्लोबल मॉडल में OriginOS 7 मिलने की उम्मीद है।
Vivo X Fold 6 में 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है। यह 80W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए फोन में Zeiss-tuned 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है। दोनों डिस्प्ले पर 20MP के सेल्फी कैमरे दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Flipkart BBD Sale से पहले Samsung Galaxy S25 5G पर बंपर डील! 14 हज़ार से ज्यादा सस्ता हुआ फ्लैगशिप