Vivo V9 स्मार्टफोन के 23 मार्च को लॉन्च से पहले लीक हुए स्पेक्स और कीमत
Vivo भारत में अपने Vivo V9 स्मार्टफोन को 23 मार्च को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
अभी कल ही हमने आपको यह बताया था कि कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह भारत में अपने Vivo V9 स्मार्टफोन को 23 मार्च को लॉन्च करने वाला है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।
Surveyहालाँकि कई लीक आदि को मर्ज कर दिया जाये तो ऐसा कहा जा सकता है कि इस स्मार्टफोन में क्या होने वाला है, इस बारे में लीक आदि के माध्यम से काफी जानकारी सामने आ चुकी है। इसके अलावा एक नए लीक से इसके स्पेक्स के बारे में जानकारी सामने आई है।
इस नए लीक में स्मार्टफोन की हैंड्सऑन तसवीरें, कीमत की जानकारी, और इसकी उपलब्धता के बारे में जानकारी सामने आई है।
यह लीक इंडोनेशिया से सामने आया है। अगर इस लीक से कीमत की चर्चा करें तो इसकी कीमत यहाँ IDR 4,999,000 यानी लगभग Rs. 23,700 हो सकती है। इसके अलावा ऐसा भी सामने आया है कि स्मार्टफोन में एक 6.0-इंच की FHD+ 1080×2160 पिक्सेल रेजोल्यूशन वाली एक AMOLED स्क्रीन होने वाली है। फोन में आपको एक स्नेपड्रैगन 660 प्रोसेसर मिलने वाला है, इसके अलावा इसमें 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज भी होने वाली है।
#vivo #vivoV9 #price #specifications pic.twitter.com/5Jhzp5eWWG
—
![]()
Team Digit
Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile