Vivo यूजर्स को बड़ा झटका..महंगे हो गए ये Vivo V Series के तगड़े फोन..क्या अब खरीद पाएंगे?

HIGHLIGHTS

Vivo V70 का प्राइस इंडिया में बढ़ चुका है।

Vivo का V70 Elite भी महंगा हुआ है।

इसके अलावा Vivo Y Series के फोन्स की कीमत भी बढ़ी है।

Vivo यूजर्स को बड़ा झटका..महंगे हो गए ये Vivo V Series के तगड़े फोन..क्या अब खरीद पाएंगे?

अगर आप Vivo का कोई नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे थे और सोच रहे थे कि थोड़ा और इंतजार करते हैं, जब यह फोन्स कुछ कम प्राइस में मिलने लगेंगे तो इन्हें खरीद लेंगे, लेकिन यह तो उल्टा ही हो गया है। असल में, Vivo ने चुपचाप अपने कई Smartphones की कीमतें घटाने के स्थान पर बढ़ा दी हैं। Vivo V70, V70 Elite जैसे Mid-Premium Phones से लेकर Y21 और Y400 जैसे बजट और Mid-Range Phones तक, सब पर इसका असर देखने को मिल रहा है, यानि इन सभी फोन्स के दाम इस समय बढ़ चुके हैं। यह Price Revision अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है। हालांकि, प्राइस बढ़ने के संकेत Tipster Sanju Choudhary की ओर से सामने आ रहे हैं, असल में, इन्होंने एक पोस्ट करके यह जानकारी दी है कि इन फोन्स के प्राइस में इजाफा हुआ है। अब देखते हैं कि इनकी बात कहाँ तक सच होती है, प्राइस बढ़ते हैं या नहीं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

किस फोन के प्राइस में कितना इजाफा हुआ?

अगर आप Vivo V70 Elite को खरीदना चाहते हैं तो इस समय यह फोन्स आपको बढ़ी हुई कीमत में मिलने वाला है। इस फोन को कंपनी ने 51,000 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया था। हालांकि, अब इस फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को कंपनी 54,999 रुपये के स्थानं पर 58,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को 59,999 रुपये के स्थान पर 63,999 रुपये में सेल किया जाने वाला है।

अब आइए Vivo V70 के प्राइस बढ़ने पर एक नजर डालते हैं। इस फोन को कंपनी ने 8GB रैम और 256GGB स्टॉरिज मॉडल में 49,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी इस समय इस फोन को 53,999 रुपये में सेल करने वाली है। इसके अलावा 12GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल या आपको 53,999 रुपये के स्थान पर 56,999 रुपये में मिलने वाला है।

Vivo Y Series के फोन्स भी महंगे हुए

अगर आप Vivo की Y Series के फोन्स को खरीदना चाहते हैं तो यह आपको 6GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल में 21,999 रुपये में खरीदने के लिए मिलने वाला है। अपने लॉन्च प्राइस से यह फोन 1000 रुपये बढ़ चुका है। फोन को 20,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। अब बात Vivo Y400 की करते हैं। इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को आप 28,999 रुपये के स्थान पर इस समय 31,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन के 8GB रैम और 256GB स्टॉरिज मॉडल को 31,999 रुपये के स्थान पर 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

क्यों बढ़ रही है ये कीमत?

Vivo अकेला नहीं है जिसने कीमतें बढ़ाई हैं। पिछले कुछ महीनों में कई स्मार्टफोन ब्रांडस ने अपने फोन्स के प्राइस बढ़ाए हहैं। अगर मुख्य कारण को देखा जाए तो Memory Components यानि RAM और Storage Chips की Global Shortage के कारण ऐसा हो रहा है। दुनियाभर में AI और Data Centre की माँग इतनी तेजी से बढ़ी है कि Memory Chips की Supply कम पड़ती जा रही है, इसका सीधा सा असर स्मार्टफोन्स के यूजर्स पर अब दिखने लगा है। कंपनी ने पहली दफा ऐसा नहीं किया है, इसके पहले मई में भी वीवो अपने कई फोन्स के प्राइस बढ़ा चुकी है।

यह भी पढ़ें: घर में फिजूल पड़ी बोतल हैं गर्मी की तगड़ी काट..Cooler को बना देती हैं कूलिंग वाली ‘जादुई मशीन’

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile