जनवरी के पहले हफ्ते में ही लॉन्च होगा Vivo V23 Pro, देखें क्यों होगा भारत का सबसे खास डिवाइस

Highlights

Vivo V23 Pro को जनवरी के पहले हफ्ते में किया जाएगा लॉन्च

V21 के मुक़ाबले बड़े अपग्रेड्स के साथ आएगा Vivo V23 Pro

Vivo V23 Pro की मोटाई होगी 7.36mm

लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि Vivo V23 Pro को आने वाले हफ्तों में भारत में लॉन्च किया जाएगा। और अब हमें डिवाइस से जुड़ी कुछ खास जानकारी और इसकी लॉन्च की तारीख (Vivo V23 Pro launch date) का पता चला है।

कंपनी से जुड़े एक सोर्स के मुताबिक, Vivo V23 Pro को जनवरी 2022 के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, जो पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया, डिवाइस 4 जनवरी को लॉन्च नहीं होगा। डिवाइस को हफ्ते के आखिर में पेश किया जा सकता है।

हमारे सोर्स ने डिवाइस के डिज़ाइन के बारे में भी जानकारी दी है, और दावा किया है कि V23 Pro 7.36mm पर भारत का सबसे पतला 3D कर्व डिस्प्ले स्मार्टफोन होगा। अभी डिवाइस की इंटरनल डीटेल हाथ नहीं लगी है लेकिन आने वाले समय में और भी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पिछले लीक्स की मानें तो Vivo V23 Pro पिछले V21 फोंस की तुलना में बड़े अपग्रेड्स के साथ आएगा जिसे इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इनमें से एक अपग्रेड कैमरा डिपार्टमेंट में होगा। इस बार फोन के बैक पर 64MP का प्राइमरी लेंस मिलने की उम्मीद है।

विवो वी23 प्रो अनुमानित स्पेक्स (Vivo V23 Pro expected specs)

Vivo V23 Pro मीडियाटेक डिमेन्सिटी 1200 चिपसेट द्वारा संचालित होगा जो 2021 के मिड रेंज गेमिंग स्मार्टफोंस में देखा गया है। इस चिपसेट को कंपनी के हाई-एंड डिवाइस X70 में भी देखा गया है। डिवाइस में 8GB रैम (8GB RAM) मिल सकती है और साथ ही रैम को बढ़ाने का विकल्प भी दिया जा सकता है। मेमोरी ईंटेंसिव ऐप्स के लिए वर्चुअल मेमोरी (virtual memory) को 5GB तक बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा, फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट की AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है जो 55W फास्ट चार्जिंग (fast charging) सपोर्ट करेगी।

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...

View full profile

Recommended Articles