इस साल की शुरुआत में सितंबर में, Disney+ Hotstar ने 499 रुपये से शुरू होने वाले नए प्लान पेश किए थे। हालांकि इसके पहले तक यह प्लान 399 रुपये की वार्षिक वीआईपी सदस्यता के साथ मिलता था, इसकी कीमत को कंपनी ने बढ़ा दिया था, इसके बाद यह 499 रुपये में मिलने लगा था। स्ट्रीमिंग सेवा Disney+ Hotstar ने नोट किया कि यह सभी उपयोगकर्ताओं को अपना सारा कॉन्टेन्ट उपलब्ध कराने वाली है, हालांकि यह भी कहा गया है कि वीडियो क्वालिटी में काफी फर्क हो सकता है।
आपको यहाँ यह भी बता देते हैं कि अभी तक Disney+ Hotstar द्वारा पेश किए गए सभी प्लांस सालाना प्लांस ही थे। इन प्लान्स की कीमत इस प्रकार है: Disney+ Hotstar मोबाइल प्लान 499 रुपये प्रति वर्ष, सुपर प्लान 899 रुपये प्रति वर्ष और प्रीमियम 1499 रुपये प्रति वर्ष की कीमत में आपको मिल जाएगा। हालांकि आज हम इन सब प्लांस के बारे में ज्यादा बात नहीं करने वाले हैं क्योंकि एंड्रॉयड यूजर्स के लिए Disney+ Hotstar गजब का ऑफर लेकर आया है। आइए जानते है कि आखिर यह ऑफर क्या है, इसके अलावा किन यूजर्स को मिलेगा।
अब ऐसा लग रहा है कि Disney+ Hotstar ने चुनिंदा Android यूजर्स के लिए इंट्रोडक्टरी मोबाइल प्लान पेश किया है। ये प्लान यूजर्स को सालाना तौर पर मिलेंगे लेकिन इन्हें आप मासिक और अर्ध-वार्षिक आधार पर ले सकते हैं। इसका मतलब है कि पात्र उपयोगकर्ता अपने मोबाइल फोन पर लाइव क्रिकेट मैचों सहित Disney+ Hotstar के सभी कॉन्टेन्ट का आनंद ले सकते हैं। इसके लिए अब आपको ज्यादा पैसे भी नहीं देंगे होंगे क्योंकि यह आपको 49 रुपये की शुरुआती कीमत में ही मिल जाने वाला है।
Disney+ Hotstar ने अपने ग्राहक सपोर्ट पर कहा है कि वह चुनिंदा Android उपयोगकर्ताओं के लिए 49 रुपये के मोबाइल प्लान की टेस्टिंग कर रहा है। कुछ Android उपयोगकर्ता जिन्होंने इस प्लान को पहले Disney+ Hotstar पर देखा था, उन्होंने Reddit पर प्लान का विवरण देते हुए स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं। यह जानकारी सबसे पहले ओनली टेक के माध्यम से सामने आई है। यदि उपयोगकर्ता कार्ड, पेटीएम, फोनपे या यूपीआई के माध्यम से भुगतान करते हैं तो डिज़नी + हॉटस्टार कथित तौर पर 49 रुपये में 99 रुपये का प्रारंभिक मोबाइल ऑफर दे रहा है।
इस बीच, Disney+ Hotstar अपने मोबाइल प्लान पर अलग से 100 रुपये की छूट दे रहा है जो 6 महीने की सदस्यता के लिए उपलब्ध है। इंट्रोडक्टरी मोबाइल प्लान जिसकी कीमत 299 रुपये प्रति माह है, छह महीने के लिए सब्सक्राइब करने पर 199 रुपये प्रति माह की कीमत पर आपको उपलब्ध होने वाला है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile