Vivo V21 मोबाइल फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस 27 अप्रैल को लॉन्च से पहले आये सामने, जानें सबसे बड़ी खासियत

HIGHLIGHTS

Vivo V21 मोबाइल फोन को V- सीरीज के नए मोबाइल फोन के तौर पर 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है

Vivo V21 मोबाइल फोन में एक 64MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप और एक 44MP का फ्रंट कैमरा होने वाला है

Vivo V21 मोबाइल फोन की सबसे खास बात यह है कि यह 5G सपोर्ट के साथ आने वाला है

Vivo V21 मोबाइल फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस 27 अप्रैल को लॉन्च से पहले आये सामने, जानें सबसे बड़ी खासियत

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Vivo की ओर से इसकी V-Series में नए मोबाइल फोन यानी Vivo V21 लाइन-अप को 27 अप्रैल को लॉन्च किया जाने वाला है। आपको बता देते है कि इस सीरीज में Vivo V21, Vivo V21e और Vivo V21 SE मोबाइल फोंस के अलावा एक Pro मॉडल को भी लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि आपको बता देते है कि आधिकारिक तौर पर इस सीरीज को अगले सप्ताह मलेशिया में लॉन्च किया जाने वाला है। लेकिन जानकारी यह भी मिल रही है कि इसी दिन इस मोबाइल फोन को इंडिया में भी एंट्री मिल सकती है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

हालाँकि इस मोबाइल फोन के लॉन्च में अभी कुछ दिन का समय बाकी है। लेकिन इस मोबाइल फोन को लेकर रुमर्स और अफवाहों के आने का सिलसिला चल पड़ा है। इंटरनेट पर इस मोबाइल फोन सीरीज के बारे में काफी कुछ सामने आ चुका है। ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन को 4G और 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

Vivo V21 के अनुमानित स्पेसिफिकेशन्स 

ऐसा माना जा रहा है कि या ऐसा भी कह सकते है कि Vivo V21 मोबाइल फोन में आपको एक FHD+ AMOLED पैनल मिलने वाला है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 1080×2400 पिक्सेल रेजोल्यूशन वाली स्क्रीन मिलने वाला है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आएगी। हालाँकि इतना ही नहीं इस मोबाइल फोन को लेकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसमें मीडियाटेक Dimensity 800U चिपसेट होने वाला है। आपको बता देते है कि यह प्रोसेसर 7nm प्रोसेस पर निर्मित है। फोन में आपको इसके अलावा Mali-G57 MC3 GPU भी मिलने वाला है।

हालाँकि इतना ही नहीं आपको बता देते है कि Vivo V21 मोबाइल फोन में आपको 8GB रैम सपोर्ट मिलने वाली है, इसके अलावा फोन में आपको डुअल 5G सपोर्ट भी मिलेगी। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह अभी तक बाजार में आया सबसे पतला 5G मोबाइल फोन होने वाला है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 44MP का सेल्फी कैमरा मिलने वला है, जो आपको डुअल फ़्लैश के साथ नौच पर नजर आने वाला है, ऐसा माना जा रहा है कि यह लो-लाइट में आपको गजब की तसवीरें देने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी रियर कैमरा मिलने वाला है, इसके साथ ही इसमें आपको एक 8MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा भी मिलेगा, फोन में आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस भी देखने मिलने वाला है। 

अगर हम कीमत आदि पर ध्यान दें तो ऐसा माना जा रहा है कि इस मोबाइल फोन की कीमत इंडिया में Rs 25,000 के आसपास होने वाली है। हालाँकि अभी इस मोबाइल फोन के आने में कुछ दिन बचे हैं तो ऐसा माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसे लेकर और भी काफी कुछ सामने आने वाला है। हालाँकि हमें इसके बारे में सही जानकारी के लिए इसके लॉन्च का इंतज़ार करना होगा।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile