44MP फ्रंट कैमरा और 5G से लैस Vivo का ये सबसे पतला फोन सच में आपका हो सकता है बेहद कम दाम में, जानें कैसे
Vivo के 44MP फ्रंट कैमरा के साथ आने वाले इस मोबाइल फोन पर आपको बम्पर छूट मिल रही है
आप Flipkart पर कई डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ Vivo V21 5G मोबाइल फोन को मात्र 1,025 रूपये के प्राइस में खरीद सकते हैं
Vivo के इस 5G फोन को आपको कौड़ियों के दाम में खरीदने पर मौक़ा फिर ही कभी मिलेगा
अगर आपको Vivo के मोबाइल फोंस पसंद हैं और आप किसी Vivo के मोबाइल फोन को अभी हाल फिलहाल में ही खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज हम आपके लिए सबसे ख़ुशी की खबर को ले आये हैं। असल में आपको बता देते है कि आप Flipkart पर Vivo के एक बेहद ही शानदार मोबाइल फोन को जो 44MP कैमरा से भी लैस है, यानी Vivo V21 5G को बेहद ही कम प्राइस में इस समय खरीद सकते हैं। असल में इस मोबाइल फोन पर आपको Flipkart कई दमदार ऑफर और डिस्काउंट ऑफर कर रहा है, आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन पर आपको सबसे पहले तो Rs 14,600 का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। हालाँकि इसके अलावा भी कई बैंक ऑफर और अन्य डिस्काउंट के साथ आप इस 5G Vivo Phone को बेहद कम प्राइस में इस समय खरीद सकते हैं।
SurveyVivo V21 5G पर क्या ऑफर दे रहा है फ्लिप्कार्ट
आपको बता देते है कि Vivo V21 5G मोबाइल फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की प्राइस लगभग Rs 29,990 है, हालाँकि अगर हम टॉप मॉडल यानी 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की चर्चा करें तो यह Rs 32,990 में लिया जा सकता है। अब इस मोबाइल फोन की इस कीमत पर सबसे पहले तो आपको Rs 14,600 का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। हालाँकि अन्य ऑफर्स और डिस्काउंट आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि Vivo V21 5G मोबाइल फोन पर Flipkart Axis Bank Credit Card का इस्तेमाल करने पर 5 फीसदी का अनलिमिटेड कैशबैक ऑफर किया जा रहा है, हालाँकि आपको EMI ऑप्शन भी फोन पर मिल रहे हैं। इतना ही नहीं अगर आप इस मोबाइल फोन को EMI पर लेना चाहते हैं तो आपको कई ऑप्शन मिल रहे हैं सबसे बढ़िया ऑफर की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन को Rs 1,025 की 36 EMI पर भी ख़रीदा जा सकता है। ज्यादा ऑफ़र के बारे में जानकारी के लिए Flipkart पर अभी जाएँ।
Vivo V21 5G स्पेसिफिकेशन्स और फीचर
Vivo V21 5G एंडरोइड 11 पर आधारित फनटच OS 11.1 पर काम करता है। स्मार्टफोन में 6.44 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,404 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 व रिफ्रेश रेट 90Hz है। स्मार्टफोन ओक्टा-कोर मीडियाटेक डायमेंसिटी 800U SoC द्वारा संचालित है आर इसे 8GB रैम के साथ पेयर किया गया है। कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसमें एक 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल सेन्सर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। रियर कैमरा को LED फ्लैश मॉड्यूल व OIS सपोर्ट भी दिया गया है। Vivo V21 5G के फ्रंट पर 44 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा को दिल LED सेल्फी फ्लैश के साथ लाया गया है।
Vivo V21 5G में 128GB व 256GB स्टोरेज मिल रहा है जिसे माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ v5.1, GPS/ A-GPS, और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। विवो ने फोन में 4,000mAh की बड़ी बैटरी दी है जो 33W फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile