Vivo V15 Pro Launched In India: दुनिया का पहला 32MP Pop-up सेल्फी कैमरा वाला फोन लॉन्च, कीमत Rs 28,990

HIGHLIGHTS

Vivo V15 Pro Launched in India: Vivo V15 Pro मोबाइल फोन को भारत में Flipkart और अमेज़न इंडिया के माध्यम से ख़रीदा जा सकता है। हालाँकि आप इसे ऑफलाइन बाजार से भी खरीद सकते हैं।

Vivo V15 Pro Launched In India: दुनिया का पहला 32MP Pop-up सेल्फी कैमरा वाला फोन लॉन्च, कीमत Rs 28,990

Vivo V15 Pro Launched in India: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo की ओर से उसके बहुप्रतीक्षित मोबाइल फोन Vivo V15 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया गया है, इसके अलावा आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को एक मिक-रेंज मोबाइल फोन की तरह भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है, और इसकी कीमत Rs 28,990 है। आपको बता देते हैं कि यह दुनिया का पहला ऐसा मोबाइल फोन है जिसे 32MP पॉप-अप सेल्फी कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको यह भी बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन को आप Flipkart के माध्यम से 6 मार्च से खरीद सकते हैं, इसके आलावा आपको यह भी बता देते हैं कि Flipkart के अलावा यह मोबाइल फोन आपको Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर भी मिलने वाला है। हालाँकि इसे आप अगर ऑफलाइन बाजार दे खरीदना चाहते हैं तो वह भी आप कर सकते हैं। इसका मतलब है कि यह मोबाइल फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरह से आपको मिल जाने वाला है। इस मोबाइल फोन के साथ कई लॉन्च ऑफर भी सामने आये हैं। 

Vivo V15 Pro मोबाइल फोन के साथ मिल रहे लॉन्च ऑफर

आपको बता दें कि Vivo V15 Pro स्मार्टफोन को आप 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मात्र Rs 28,990 की कीमत में ले सकते हैं। मोबाइल फोन आपको टोपाज ब्लू और रूबी रेड रंगों में मिल जाने वाला है। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि मोबाइल फोन इस समय प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है। इस मोबाइल फोन को 6 मार्च से सेल के लिए लाया जाने वाला है। इसके अलावा अप इसे Flipkart, Amazon India, Vijay Sales, Reliance Digital के अलावा अन्य कई प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं। 

लॉन्च ऑफर की बात करें तो आपको HDFC बैंक के कार्ड इस्तेमाल करके इसे खरीदने पर 5 फीसदी का कैशबैक मिलने वाला है, इसके अलावा आपको एक बार के लिए स्क्रीन-रिप्लेसमेंट ऑफर भी मिल रहा है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि आपको जियो की ओर से 3.3TB 4G डाटा भी डिवाइस के साथ मिल रहा है, हालाँकि आपको मात्र Rs 299 वाला रिचार्ज प्लान इसके साथ लेना होगा। 

Vivo V15 Pro मोबाइल फोन के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स 

आपको बता देते हैं कि Vivo V15 Pro स्मार्टफोन में आपको 6.39-इंच की एक Super AMOLED FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, यह डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ आती है। इसके अलावा स्मार्टफोन में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 675 चिपसेट मिल रहा है, इसके साथ ही इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। हालाँकि इसमें आपको माइक्रोएसडी कार्ड की सपोर्ट भी मिल रही है, जिसकी मदद से आप इसकी स्टोरेज को बढ़ा भी सकते हैं। 

कैमरा को देखते हुए Vivo V15 Pro मोबाइल फोन में आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 8MP का अन्य कैमरा जो एक अल्ट्रा वाइड लेंस है भी मिल रहा है, साथ ही आपको एक 5MP का कैमरा डेप्थ सेंसर के तौर पर मिल रहा है। इसके अलावा आपको बता दें कि आपको इस कैमरा के साथ ड्यूल LED फ़्लैश भी मिल रही है। 

फोन में आपको एक 32MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है, जो Vivo NEX की तरह ही है, यानी आपको इसमें एक पॉप-अप कैमरा मिल रहा है। यह दुनिया का ऐसा पहला फोन है, जो इस कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा आपको बात देते हैं कि फोन में आपको एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है, और साथ ही इसमें आपको 3,700mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है। 

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile