8GB रैम के साथ आएगा Vivo U20 का नया वैरिएंट

HIGHLIGHTS

ऑफलाइन मार्किट में किया जाएगा Rs 18,990 में सेल

4GB रैम और 6GB रैम विकल्प में है उपलब्ध

8GB रैम के साथ आएगा Vivo U20 का नया वैरिएंट

Vivo ने हाल ही में भारत में एक नया phone Vivo U20 लॉन्च किया है और अब ख़बरें आ रही हैं कि कम्पनी डिवाइस का 8GB रैम वैरिएंट 12 दिसम्बर को लॉन्च करने वाली है। 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी स्मार्टफोन निर्माता Vivo U20 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 18,990 में ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल करेगा। याद दिला दें कि, Vivo ने U20 को 4GB रैम और 6GB रैम के साथ लॉन्च किया था।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo U20 प्राइस

Vivo U20 का 4GB रैम मॉडल Rs 10,990 में आता है और 6GB रैम वैरिएंट का प्राइस Rs 11,990 रखा गया है। स्मार्टफोन को ब्लैक और ब्लेज़ ब्लू विकल्पों में खरीदा जा सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, डिवाइस का 8GB वैरिएंट ऑफलाइन रिटेल में Rs 18,990 के हाई प्राइस में सेल किया जाएगा। हालांकि, अभी विवो की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Vivo U20 स्पेसिफिकेशन

Vivo U20 मोबाइल फोन को ड्यूल सिम के साथ लॉन्च किया गया है, इएके अलावा यह एंड्राइड 9 पर आधारित फनटच OS 9 पर चलता है। फोन में आपको एक 6.53-इंच की FHD+ स्क्रीन मिल रही है, साथ ही फोन में आपको स्नेपड्रैगन 675 मिल रहा है। इसके अलावा फोन में आपको 6GB तक की रैम मिल रही है। 

अगर हम इस मोबाइल फोन पर कैमरा आदि पर नजर डालें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। जो एक 16MP के मेन कैमरा, एक 8MP के वाइड-एंगल लेंस और एक 2MP का मैक्रो लेंस से लैस है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 16MP का फ्रंट कैमरा भी मिल रहा है। अन्य ऑप्शन्स की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मिल रहा है, जिसके माध्यम से आप स्टोरेज को 256GB तक बढ़ा सकते हैं। फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो आपको ड्यूल-इंजन फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी से लैस होकर मिल रही है।

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile