6000mAh की बैटरी के साथ आएगा Vivo का नया फोन, इस महीने ही हो सकती है लॉन्चिंग
Vivo T4 Lite स्मार्टफोन को लेकर लॉन्च से पहले एक बार फिर से जानकारी लीक हुई है।
Vivo के इस बजट फोन में 6000mAh की बैटरी हो सकती है।
Vivo T4 Lite 5G को इस महीने ही लॉन्च किया जा सकता है।
अभी हाल ही में अपने Vivo T4 ultra स्मार्टफोन को लॉन्च करने के बाद कंपनी अपने एक नए फोन को इसी सेगमेंट में लॉन्च कर सकती है। सामने आ रहा है कि Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन को कंपनी इस महीने लॉन्च कर सकती है, लॉन्च से पहले ही फोन के स्पेक्स, प्राइस और लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी भी सामने आई है। ऐसा माना जा रहा है कि Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन को कमोनी 120 US डॉलर में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, यह केवल लीक में ही सामने आया है। वीवो की ओर से आधिकारिक तौर पर इस फोन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Vivo T4 Lite 5G को लेकर इंटरनेट पर सामने आई बड़ी जानकारी
अगर हम XpertPick की एक रिपोर्ट पर नजर डालते हैं तो ऐसा सामने आ रहा है कि Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। इस मामले से जुड़े लो ऐसा भी संकेत दे रहे हैं कि Vivo के इस फोन को इंडिया के बाजार में इस महीने के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। अन्य शब्दों में कहें तो इस फोन को जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा इस मॉडल को Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन पर भी देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: Apple Watch Support के साथ ये होगा पहला एंड्रॉयड फोन? 25 जून को वीवो की ओर से किया जा सकता है लॉन्च
Vivo T4 Lite 5G में क्या क्या मिल सकता है?
Vivo T4 Lite 5G स्मार्टफोन को कंपनी एक सस्ते 5G फोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है? Vivo के इस फोन में एक 6000mAh की बैटरी भी हो सकती है। बड़ी बैटरी के अलावा फोन में आपको सुपर थिन डिजाइन भी मिलने वाला है। इसके अलावा Vivo Phone को कंपनी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर लॉन्च कर सकती है। Vivo T4 Lite को Vivo T3 Lite की ही पीढ़ी के नए फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को इंडिया के बाजार में 10,499 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया था। अब देखना होगा कि आखिर Vivo T4 Lite को किस प्राइस में लॉन्च किया जाता है।
Vivo T4 Lite 5G के प्राइस की जानकारी आई सामने
Vivo T4 Lite स्मार्टफोन को 10,000 रुपये के आसपास की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है? हालांकि, अभी के लिए यह जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है लेकिन अगर यह सच होता है तो इस फोन के लीक हुए फीचर और स्पेक्स के साथ प्राइस को देखते हुए कहा जा सकता है कि वीवो का यह फोन एक बेहतरीन बजट फोन हो सकता है। अभी के लिए इतनी ही जानकारी फोन को लेकर सामने आई है। इसके अलावा फोन को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!
Ashwani Kumar
अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 9 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile