कमाल के धांसू कैमरा के साथ आ रहा ये Vivo 5G Phone, Xiaomi-Realme के छुड़ा सकता है पसीने

Highlights

Vivo T1 5G स्मार्टफोन की लाइव इमेज ऑनलाइन लीक हो गई है

वीवो का 5जी स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 9 फरवरी को लॉन्च होने वाला है

वीवो टी1 5जी में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल रियर कैमरा होगा

वीवो (Vivo) टी1 5जी (T1 5G) स्मार्टफोन की लाइव इमेज ऑनलाइन लीक हो गई है। वीवो (Vivo) का 5जी स्मार्टफोन भारतीय बाजार में 9 फरवरी को लॉन्च होने वाला है। इसमें 50 मेगापिक्सल के ट्रिपल रियर कैमरे जैसे खास फीचर्स होंगे। लॉन्च से पहले लगभग जानकारी फोन को लेकर सामने या चुकी है, जैसे सभी स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और यहां तक कि कीमतें भी। इतना ही नहीं, फोन के कैमरा सैंपल भी लीक हो गए हैं।

टिप्सटर इशान अग्रवाल ने अपने ट्विटर पर फोन के फ्रंट और रियर पैनल की तस्वीरें पोस्ट कीं हैं। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें आगे की तरफ वॉटर ड्रॉप नॉच और पीछे की तरफ एलईडी फ्लैश है। बैक पैनल पर ग्रेडिएंट कलर डिजाइन भी साफ नजर आ रहा है। साथ ही टिपस्टार मुकुल शर्मा ने फोन का कैमरा सैंपल भी दिखाए हैं, आप नीचे इन्हें देख सकते हैं।

फोन में 120Hz डिस्प्ले होगा

वीवो (Vivo) टी1 5जी (T1 5G) स्मार्टफोन में 6.58 इंच का एफएचडी+ एलसीडी डिस्प्ले होगा। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट और तीन रैम विकल्प- 4GB रैम, 6GB रैम और 8GB रैम के साथ आएगा। ट्रिपल-रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और दो 2-मेगापिक्सल के लेंस होंगे। सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

कीमत क्या होगी?

वीवो (Vivo) टी1 5जी (T1 5G) को लेकर टिपस्टर योगेश बरार ने कहा कि फोन स्लिम और लाइट फॉर्म फैक्टर में आएगा और इसमें 8GB तक रैम दी जा सकती है। भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 20 हजार रुपये से कम हो सकती है। स्मार्टफोन को चीन में पिछले साल अक्टूबर में वीवो (Vivo) टी1एक्स नाम से लॉन्च किया गया था। 8GB + 128GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमतें चीन में CNY 2,199 (लगभग 25,800 रुपये) से शुरू होती हैं।

Digit Hindi

Digit Hindi Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

View full profile

Recommended Articles