जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं Infinix, Redmi, Vivo और Samsung के ये फोंस
Infinix, Redmi, Vivo के ये फोंस होंगे इस महीने लॉन्च
Oppo reno7 और reno7 Pro भारत में हो चुके हैं लॉन्च
Infinix अपना पहला 5G स्मार्टफोन भी इसी महीने करेगा लॉन्च

हाल ही में भारत में Oppo reno7 और reno7 Pro को लॉन्च किया गया है हालांकि, इस महीने और भी बहुत सी कंपनियां भारत में अलग-अलग स्मार्टफोंस लॉन्च करने वाली हैं जिनमें इंफिनिक्स (Infinix), रेडमी (Redmi), विवो (Vivo) और सैमसंग (Samsung) आदि के फोंस शामिल हैं। चलिए जानते हैं इन महीने लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस के बारे में...
Infinix Zero 5G

Infinix Zero 5G को पंच-होल डिस्प्ले (display) के साथ लाया जाएगा और फोन ब्लैक और ऑरेंज रंगों में आएगा। ऑरेंज वेरिएंट को देख कर लगता है कि इसे लेदर बैक दिया जाएगा। डिवाइस के दाईं ओर दिया गया पॉवर बटन फिंगरप्रिंट स्कैनर का भी काम करेगा। फोन का रियर कैमरा (rear camera) सेटअप तीन कैमरा के साथ आएगा और इसके साथ LED फ्लैश के दो यूनिट दिखाई देंगे। डिवाइस को 8 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाना है।
Redmi Note 11 and Note 11S
Redmi Note 11 सीरीज़ को 9 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाना है। भारत में, Redmi Note 11s में 8MP अल्ट्रा-वाइड और 2MP डेप्थ सेंसर को एक साथ रखा गया है, फोन में एक 108MP का प्राइमेरी कैमरा शामिल होने की उम्मीद है। फोन के मीडियाटेक हीलियो G96 चिपसेट पर काम करने की भी उम्मीद है। और यह तीन अलग-अलग स्टोरेज और रैम वेरिएंट में उपलब्ध होगा, इसमें बेस मॉडल 6+64GB होने वाला है।
अन्य स्पेक्स की बात करें तो आपको बता देते हैं फोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाली एक 6.43-इंच एफएचडी+ (1080×2400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले मिलने वाली है, इतना ही नहीं फोन में आपको एक 16MP सेल्फी कैमरा भी देखने को मिलने वाला है, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी भी फोन में नजर आने वाली है, स्टीरियो स्पीकर और एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी इसमें देखे जा सकते हैं।
Vivo T1 5G

Vivo T1 में 6.67 इंच FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400×1080 पिक्सल है और इसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस को 5G, Wi-Fi 6, ब्लुटूथ 5.2, GPS, और USB टाइप-C पोर्ट दिया जाएगा। फोन के फ्रंट पर 16MP का सेल्फी कैमरा मिलेगा और फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। डिवाइस को 9 फरवरी को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
Samsung Galaxy S22

Samsung Galaxy S22 को भी इस महीने 9 तारीख को लॉन्च किया जाएगा। बेस मॉडल यानि गैलेक्सी S22 में 6.1-इंच डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले होने की अफवाह है जिसमें फुल एचडी + 2340X1080 पिक्सल का रिज़ॉल्यूशन है। यह बाजार के आधार पर सैमसंग के Exynos 2200 SoC या स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 चिपसेट द्वारा संचालित होने की सबसे अधिक संभावना है। डिवाइस को 128GB या 256GB इंटरनल मेमोरी क्षमता के साथ 8GB रैम के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें 3700mAh की बैटरी होने की संभावना है। गैलेक्सी S22 में 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ-साथ 10-मेगापिक्सल का पंच-होल फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।
Aafreen Chaudhary Enjoying writing since 2017...
View full profile