Dual Selfie वाला दुनिया का सबसे ताकतवर फोन Vivo S9 लॉन्च से पहले ही प्री-बुकिंग के लिए आया, जानें क्या है प्राइस

HIGHLIGHTS

Vivo S9 मोबाइल फोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो गई है

Vivo S9 मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है

हालाँकि इसके अलावा Vivo S9 मोबाइल फोन में डुअल सेल्फी कैमरा भी नजर आयेगा

Dual Selfie वाला दुनिया का सबसे ताकतवर फोन Vivo S9 लॉन्च से पहले ही प्री-बुकिंग के लिए आया, जानें क्या है प्राइस

Vivo S9 सीरीज को चीन में प्री-बुकिंग के लिए चीन में उपलब्ध करा दिया गया है, आपको बता देते है कि लॉन्च से पहले ही Vivo S9 मोबाइल फोन को 3 मार्च को इसके लॉन्च से पहले ही प्रे-बुकिंग के लिए लाइव कर दिया गया है। हालाँकि आधिकारिक लिस्टिंग से यह सामने आ रहा है कि फोन के डिजाईन से भी पर्दा उठा है। हालाँकि इस लिस्टिंग से यह भी संकेत मिल रहे हैं कि Vivo S9 मोबाइल फोन के साथ Vivo S9e को भी देखा जा सकता है। हम आपको पहले ही बता चुके है कि Vivo S9 मोबाइल फोन सीरीज को 3 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

आपको बता देते है कि विवो चाइना साईट के प्री-बुकिंग पेज से यह जानकारी मिल रही है, Vivo S9 को प्री-बुकिंग के लिए लाया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन को यहाँ पूरी तरह से देखा भी जा सकता है। आपको बता देते हैं कि फोन को यहाँ फ्लैट एजेस के साथ देखा जा सकता है, जो लगभग iPhone 12 सीरीज के जैसा लगता है। हालाँकि यहाँ यह भी देखा जा सकता है कि फ़ो में आपको एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। इसमें आपको एक रेक्टंगुलर शेप वाला कैमरा मोड्यूल देखने को मिलने वाला है। ऐसा ही कैमरा डिजाईन Vivo X60 और अन्य कई Vivo फोंस में भी देखा जा चुका है। 

Vivo S9 का कब है लॉन्च?

Vivo की ओर से जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है कि Vivo S9 को लेकर Weibo का सहारा लिया है, यहाँ कंपनी की ओर से एक पोस्ट शेयर की गई है, जो Vivo S9 को लेकर जानकारी दे रही है। ऐसा सामने आ रहा है कि Vivo का लेटेस्ट मोबाइल फोन यानी Vivo S9 को 3 मार्च को लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा लेटेस्ट स्मार्टफोन या ऐसा भी कह सकते हैं कि Vivo के इस आगामी फोन की कीमत और उपलब्धता को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। अब ऐसा भी कहा जा सकता है हालाँकि ज्यादा जानकारी इसके बारे में नहीं है लेकिन इसे Vivo S9 को पहले चीन के बाजार में लॉन्च किया जा सकता है, और उसके बाद इसे अन्य देशों में या अन्य मार्किट में लाया जा सकता है। 

Vivo S9 के अनुमानित स्पेसिफ़िकेशन्स 

अगर हम पिछले सप्ताह आई जानकारी को देखें तो आपको बता देते है कि Vivo S9 को 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के अलावा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल में लिया जा सकता है। इसके अलावा आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन में आपको 5 कैमरा भी मिलने वाले हैं। इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल रियर कैमरा के अलावा एक ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप भी मिलने वाला है। आपको बता देते है कि इसके पहले Vivo S7 में हमने ड्यूल सेल्फी कैमरा को देखा था। अब ऐसा सामने आ रहा है कि Vivo S9 का डिजाईन भी Vivo S7 के जैसा ही होने वाला है। 

इसके अलावा जानकारी मिल रही हा कि Vivo S9 मोबाइल फोन दुनिया का ऐसा पहला मोबाइल फोन होने वाला है, जो MediaTek Dimensity 1100 SoC पर लॉन्च किया जाने वाला है, इस प्रोसेसर को अभी पिछले महीने ही पेश किया गया है। फोन में आपको 5G कनेक्टिविटी के साथ 6.4-इंच की डिस्प्ले मिलने वाली है। और इसमें आपको 44MP के प्राइमरी सेंसर के साथ एक ड्यूल सेल्फी कैमरा मिलने वाला है, इस कैमरा में आपको एक अल्ट्रा-वाइड लेंस भी मिलने वाला है। 

इस मोबाइल फोन यानी Vivo S9 को लेकर यह भी जानकारी मिल रही है कि इसे एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया जा सकता है, साथ ही फोन में आपको एक 64MP का प्राइमरी कैमरा के साथ एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है, फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मिलने वाली है, जो फोन को ताकत देती है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile