Upcoming Google Pixel 4: Square Camera Module के साथ लीक हुई लाइव तस्वीर

HIGHLIGHTS

Google Pixel 4 बैक पैनल की कथित तस्वीरें लीक

रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन में स्पॉट हुआ डिवाइस

Upcoming Google Pixel 4: Square Camera Module के साथ लीक हुई लाइव तस्वीर

Google Pixel 4 गूगल का अपकमिंग डिवाइस है। हाल ही में इस अपकमिंग स्मार्टफोन की तस्वीरों को कथित तौर पर लाइव देखा गया है। यह खबर ठीक तब आयी है जब हाल ही में Google ने आधिकारिक तौर पर Pixel 4 teaser को रिलीज़ कर दिया। इस टीज़र में कंपनी ने नए कैमरा सेटअप का खुलासा किया है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

इस ताज़ा लीक हुई तस्वीर में Google Pixel 4 के बैक पैनल को दिखाया गया है। डिवाइस के पिछले हिस्से पर Square Camera Module यानी चौकोर कैमरा दिखाई दे रहा है। इसमें ड्यूल कैमरा दिया गया है। Google Pixel 4 Leak Image में फोन पर केस लगा हुआ दिखाया गया है और यह केस फैब्रिक केस है।

 इससे पहले भी Pixel 2, Pixel 3 और Pixel 3a स्मार्टफोन में इस तरह को केस दिया जा चुका है। स्मार्टफोन के आधिकारिक फैब्रिक फोन केस पहले से ही उपलब्ध हैं। अगर गूगल पिक्सल 4 स्मार्टफोन के लॉन्च की बात करें तो कहा जा रहा है कि अक्टूबर 2019 से पहले ही इस फ़ोन को लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दें कि इस अपकमिंग गूगल डिवाइस की कथित तस्वीर की जानकारी सबसे पहले 9to5Google की तरफ से आयी है। Google Pixel 4 की नई कथित तस्वीर में भी डिवाइस का बैक पैनल दिखाई दे रहा है जिसमें चौकोर कैमरा मॉड्यूल है। आपको बता दें कि एक तस्वीर से इस बात का संकेत मिला था कि सेकेंडरी, noise-cancelling microphone को Pixel फोन के ऊपरी हिस्से में जगह दी जा सकती है।

वैसे लीक तस्वीर में कैमरा सेटअप की कोई ख़ास जानकारी नहीं दी गयी है। वहीँ कहा यह भी जा रहा है कि तस्वीर में दिए गए फोन के बड़े साइज़ को देखकर उम्मीद लगाई जा सकती है कि यह फ़ोन Pixel 4 XL हो सकता है। रिपोर्ट में यह बात भी बताई गयी  है कि इस लीक हुए अपकमिंग गूगल डिवाइस को लंदन में स्पॉट किया गया है।

नोट: डिजिट हिंदी को अब Instagram और Tiktok पर फॉलो करें। 

 

सोर्स

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile