इन 7 शाओमी फ़ोन्स को अब नहीं मिलेगा MIUI का नया अपडेट

इन 7 शाओमी फ़ोन्स को अब नहीं मिलेगा MIUI का नया अपडेट

खास बातें:

  • इन शाओमी फ़ोन्स को अब नहीं मिलेगा MIUI अपडेट
  • शाओमी MIUI या MIUI 11 के अगले वर्ज़न पर कर रहा है काम
  • लिस्ट में लेटेस्ट लॉन्च हुए फ़ोन्स भी शामिल

 

ऐसे यूज़र्स जिन्हें Mi और Redmi फ़ोन्स के लिए MIUI 11 अपडेट मिल सकता था, उसकी लीक रिपोर्ट पिछले महीने ही मिल चुकी थी जिसमें Redmi Note 7 series भी शामिल थी। वहीं अब नई रिपोर्ट सामने आई है। शाओमी ने अपने इन सात फ़ोन यूज़र्स से लेटेस्ट स्टेबल ROM को अपग्रेड करने के लिए कहा है।

Xaomi इस समय MIUI यानी MIUI 11 के लेटेस्ट वर्ज़न पर काम कर रहा है और रूमर्स के मुताबिक इसे कुछ ही महीनों में रिलीज़ भी किया जायेगा। MIUI 11 अपडेट पाने वाले Mi और Redmi फ़ोन्स की लिस्ट को पिछले महीने ही सामने लाया गया था। इनमें पुराने Xiaomi phones जैसे,Redmi 5 series भी शामिल थी।ऐसी ही एक लिस्ट हाल ही में मिली है जिनमें उन फ़ोन्स का ज़िक्र है जिन्हे MIUI का लेटेस्ट अपडेट MIUI 11 नहीं मिल रहा है।

कुल मिलकर ऐसे 7 फ़ोन्स हैं। इन फ़ोन्स में Redmi 3S/Prime, Redmi Pro, Redmi 4 Prime, Redmi 4 Global, Redmi 4A, Redmi Note 4 (MTK version) के साथ Redmi Note 3 शामिल है। अब ऐसा लग रहा है कि इन्हे ग्लोबल बीटा अपडेट नहीं मिल रहा है। अपनी कंपनी फोरम में शाओमी ने अपने इन फ़ोन यूज़र्स से स्टेबल ROM को अपग्रेड करने को कहा है, अगर वे डेवलपर ROM का इस्तेमाल कर रहे हैं तो।

पिछले महीने MIUI 11 अपडेट पाने के लिए इन फ़ोन्स की लिस्ट हुई थी जारी 

इन फ़ोन्स में Xiaomi Mi 9, Mi, Mi MIX 3, Mi MIX 2S, Mi MIX 2, Mi MIX 1, Mi 6X, Mi 6, Mi Note 2, Mi Note 3, Mi 5X, Mi 5c, Mi 5s, Mi 5s Plus, Mi Max 2, Mi Max, Mi Max 3, Mi Play, Redmi Note 7 Pro, Redmi Note 7, Redmi S2, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Redmi 6, 6A, 6 Pro, Redmi 5, 5A, Redmi 5 Plus, Redmi Note 5A, Redmi 4, 4A, 4X, Note 4, Note 4X, Redmi 3S/3X, Redmi Note 6, Note 6 Pro शामिल थे।

नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!

ये भी पढ़ें:

Xiaomi ने Cashify के साथ मिलकर पेश किया 'Mi Recycle' फीचर

Vivo V15, Oppo F11 Pro और Xiaomi POCO F1 मोबाइल फोंस के बीच तुलना

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo