25 मई को लॉन्च होने वाला है Tecno Spark 7 Pro, दमदार बैटरी, ट्रिपल कैमरा और इस प्रॉसेसर से होगा लैस

HIGHLIGHTS

Tecno Spark 7 Pro जल्द भारत में होगा लॉन्च

5,000mAh बैटरी से लैस है Tecno Spark 7 Pro

25 मई को लॉन्च होगा Tecno Spark 7 Pro

25 मई को लॉन्च होने वाला है Tecno Spark 7 Pro, दमदार बैटरी, ट्रिपल कैमरा और इस प्रॉसेसर से होगा लैस

Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन को भारत में 25 मई को लॉन्च किया जाना है जिसकी जानकारी खुद कंपनी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ज़रिए दी है। बता दें, कि इस फोन को पिछले मे ग्लोबली लॉन्च किया गया था। Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन Tecno Spark 7 सीरीज़  का ही नया एडिशन होगा जिसमें पहले Tecno Spark 7 और Tecno Spark 7P जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। टेक्नो स्पार्क 7 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया जा चुका है लेकिन टेकनो स्पार्क 7P फोन ने फिलहाल भारत में एंट्री नहीं ली है। अब टेकनो स्पार्क 7 प्रो फोन भी लेटेस्ट एडिशन के तौर पर भारत में पेश किया जाने वाला है। स्पेक्स की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा, मीडियाटेक हीलियो प्रॉसेसर और 5,000mAh बैटरी से लैस है।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

TECNO ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के ज़रिए जानकारी दी है कि Tecno Spark 7 Pro   स्मार्टफोन 25 मई 2021 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। फोन को Amazon पर सेल किया जाएगा। ग्लोबली इस फोन को 4GB रैम + 64GB स्टोरेज, 4GB रैम + 128GB स्टोरेज व 6GB रैम + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया था। इस फोन को 4 रंगों आल्प्स ब्लू, स्प्रूस ग्रीन, नियॉन ड्रीम और मैग्नेटिक ब्लैक में पेश किया गया था।

Tecno Spark 7 Pro Specs

Tecno Spark 7 Pro में 6.6 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसकी रिफ्रेश रेट 90Hz है। डिस्प्ले के टॉप लेफ्ट कोर्नर पर पंच-होल दिया गया है। फोन मीडियाटेक हीलियो G80 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 4GB/64GB, 4GB/128GB, और 6GB/128GB वेरिएंट में पेश किया गया है। सभी वेरिएंट का स्टोरेज माइक्रोSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा की बात करें तो डिवाइस में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा, एक डेप्थ सेन्सर और एक AI लेंस शामिल है। फोन के फ्रंट पर 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा।

स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी दी गई है जो 10W फास्ट चार्जिंग के साथ आएंगे। डिवाइस एंडरोइड 11 पर आधारित HiOS 7.5 पर काम करता है। कनैक्टिविटी के लिए Wi-Fi, 4G, ब्लुटूथ, GPS, FM, और USB OTG सपोर्ट दिया गया है। फोन के बैक पर फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile