Tecno Pova Curve स्मार्टफोन हुआ भारत में लॉन्च, देखें स्पेक्स, फीचर्स, कीमत, उपलब्धता और अन्य की डिटेल्स
Tecno ने भारत में आधिकारिक तौर पर अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है।
इस फोन में एक कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, स्टाइलिश डिजाइन और एक पावरफुल डायमेंसिटी चिपसेट है।
पोवा कर्व 5G में एक स्लीक प्रोफ़ाइल और कर्व्ड किनारे हैं।
डिवाइस 5 जून को दोपहर 12 बजे से सेल में जाएगा।
Tecno ने भारत में आधिकारिक तौर पर अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। Tecno Pova Curve 5G को वैल्यू ढूंढने वालों के लिए स्लीक और पावरफुल ऑप्शन के तौर पर पेश किया गया है। इस फोन में एक कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, स्टाइलिश डिजाइन और एक पावरफुल डायमेंसिटी चिपसेट है। आइए Pova Curve 5 के स्पेक्स, कीमत, उपलब्धता, ऑफर्स और अन्य समेत सबकुछ जानते हैं।
Tecno Pova Curve के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
डिजाइन: पोवा कर्व 5G में एक स्लीक प्रोफ़ाइल और कर्व्ड किनारे हैं। इसके बैक पर एक यूनिक डिजाइन है जिस पर मिनिमल ऑरेंज एक्सेंट्स हैं जो डिवाइस के फ्यूचरिस्टिक लुक को और भी खूबसूरत बनाते हैं। इस फोन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें एक बड़ी बैटरी होने के बावजूद भी 7.55mm पतला है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर: डिस्प्ले के मामले में यह डिवाइस एक 6.78-इंच कर्व्ड एमोलेड पैनल के साथ आता है जिसमें FHD+ रेज़ोल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। इसका कर्व एक प्रीमियम लुक देते हैं, जिससे यह बजट सेगमेंट में उभरकर सामने आता है।
टेक्नो पोवा कर्व मीडियाटेक डायमेंसिटी 7300 अल्टीमेट चिपसेट से लैस है। यह एंड्रॉइड 15 के साथ टेक्नो के कस्टम HiOS 14 स्किन लेयर पर चलता है।
कैमरा: कैमरा की बात करें तो पोवा कर्व में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जो 64MP मेन सेंसर के साथ आता है। सेल्फ़ी के लिए यूजर्स को 13MP का फ्रन्ट कैमरा मिलता है।
बैटरी: टेक्नो पोवा कर्व में एक 5500mAh की बड़ी बैटरी है। इस स्लीक फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
Tecno Pova Curve की कीमत और उपलब्धता
टेक्नो पोवा कर्व की कीमत बेस 6GB + 128GB वैरिएंट के लिए 15,999 रुपए रखी गई है, और टॉप-एंड 8GB + 256GB वैरिएंट 16,999 रुपए में लॉन्च हुआ है। डिवाइस 5 जून को दोपहर 12 बजे से सेल में जाएगा। यह ऑनलाइन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इच्छुक ग्राहक फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके 5% अनलिमिटेड कैशबैक भी पा सकते हैं।