Jio vs Airtel: ₹500 से कम में किसके पास है बेनेफिट्स का पिटारा? तुलना देखकर चुनें बेस्ट प्लान

भारत में प्रीपेड मोबाइल यूज़र्स के पास अब सस्ते और फायदेमंद रिचार्ज प्लांस की भरमार है। प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां जैसे Jio और Airtel अपने ग्राहकों के लिए 500 रुपए से कम में कई आकर्षक प्लांस पेश करती हैं, जो डेटा, कॉलिंग और एसएमएस के साथ-साथ OTT और अन्य वैल्यू-एडेड सेवाएं भी देती हैं। लेकिन इतने विकल्पों के बीच सबसे अच्छा और वैल्यू-फॉर-मनी प्लान चुनना वाकई मुश्किल हो सकता है। इसलिए हम आज जियो और Airtel के 500 रुपए के अंदर आने वाले प्लांस की तुलना करने वाले हैं ताकि आपको यह समझने में आसानी हो कि आपके लिए कौन बेहतर रहेगा।
Jio के 500 रुपए के अंदर वाले प्लांस
Jio का 209 रुपए वाला प्लान सबसे किफायती है, जिसमें 22 दिन के लिए रोज़ 1GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं। इसके साथ JioTV और JioCloud की सुविधा भी मुफ्त मिलती है।
अगर आप ज़्यादा वैलीडिटी चाहते हैं, तो 249 रुपए का प्लान भी है, जो वैसे ही बेनिफिट्स के साथ 28 दिन तक चलता है। वहीं 239 रुपए और 299 रुपए वाले प्लांस में रोज़ाना 1.5GB डेटा मिलता है, साथ ही 28 दिन की वैलीडिटी वाले 299 रुपए के प्लान में 90 दिन का JioHotstar सब्सक्रिप्शन और 50GB JioAICloud स्टोरेज भी शामिल है।
इसके बाद, 349 रुपए और 445 रुपए के प्लांस उन यूज़र्स के लिए हैं जो ज़्यादा डेटा चाहते हैं। इन दोनों में रोजाना 2GB डेटा मिलता है, साथ ही 445 रुपए वाले प्लान में SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play जैसी कई OTT सेवाओं का एक्सेस भी शामिल है। 399 रुपए का प्लान 2.5GB डेली डेटा के साथ आता है, जो स्ट्रीमिंग के शौकीनों के बीच काफी पॉपुलर है।
Airtel के 500 रुपए के अंदर वाले प्लांस
Airtel का 249 रुपए का प्लान 24 दिन की वैलीडिटी के साथ आता है और इसमें 1GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और 100 एसएमएस शामिल हैं। साथ ही Hellotunes और Airtel Xstream Play का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिलता है।
299 रुपए और 349 रुपए वाले प्लान्स भी समान लाभों के साथ आते हैं, जहां 349 रुपए में रोज़ 1.5GB डेटा और 28 दिन की वैलीडिटी मिलती है। अगर आप ज़्यादा डेटा चाहते हैं तो 379 रुपए और 429 रुपए के प्लान्स में क्रमशः 2GB और 2.5GB डेली डेटा मिलता है।
इसके अलावा, Airtel का 449 रुपए का प्लान सबसे ज्यादा डेटा देता है – रोजाना 3GB, साथ ही 5G नेटवर्क की उपलब्धता पर अनलिमिटेड 5G डेटा का बेनेफिट भी मिलता है।
किसका प्लान है सबसे बेहतर?
अगर कुल फायदों की बात करें तो Jio का 299 रुपए वाला प्लान किफायती और फायदेमंद साबित होता है, जबकि ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वालों के लिए Airtel का 449 रुपए का प्लान एक दमदार विकल्प है। दोनों कंपनियों ने 500 रुपए से कम में यूज़र्स को बेहतरीन विकल्प दिए हैं, अब आपको कौन चुनना है यह आपकी जरूरतों और इस्तेमाल पर निर्भर करता है।
Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।
View full profile