दमदार फीचर्स और 48MP फ्रंट कैमरा के साथ जल्द एंट्री ले सकता है Tecno Phantom X

HIGHLIGHTS

Tecno Phantom X को जल्द इन स्पेक्स के साथ किया जाएगा लॉन्च

AMOLED डिस्प्ले से लैस होगा टेकनो का यह फोन

जानें टेक्नो के प्रीमियम फोन के बारे में

दमदार फीचर्स और 48MP फ्रंट कैमरा के साथ जल्द एंट्री ले सकता है Tecno Phantom X

Tecno पिछले कुछ सालों में बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोंस लॉन्च किए हैं। कंपनी ने कुछ फीचर फोन भी बाज़ार में उतारे और कंपनी ने मिडिल-ईस्ट, इंडियन और अफ्रीकन बाज़ार में पैठ जमाई। अब Tecno हाई-एंड मार्केट की तरफ देख रही है और सब-ब्रांड के तौर पर फैन्टम सीरीज़ को रीलॉन्च कर रही है। Tecno Phantom X नए सब-ब्रांड का पहला प्रीमियम स्मार्टफोन है और इसमें फ्रंट व रियर कैमरा सेटअप जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Tecno Phantom X स्पेक्स

Tecno Phantom X में 6.7 इंच की सुपर AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो फुल HD+ रेजोल्यूशन के साथ आई है। स्क्रीन की रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज़ है। डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। फोन के किनारे कर्व्ड हैं और सिक्योरिटी के लिए फोन के फ्रंट व रियर पैनल पर कोर्निंग गोरिला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। Phantom X मीडियाते हीलियो G95 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम व 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है।

Tecno Phantom X में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल रहा है। सेन्सर ड्यूल पिक्सल और लेजर ऑटोफोकस के साथ अपर्चर एफ/1.85 सपॉर्ट करता है। डिवाइस में 13 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस मिल रहा है जबकि दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। डिवाइस में क्वाड LED फ्लैश मिल रही है। हैंडसेट में स्क्रीन के अंदर फिंगरप्रिंट रीडर को रखा गया है।

सेल्फी के लिए फैन्टम X में ड्यूल कैमरा सेटअप मिल रहा है जिस पर ड्यूल पंच-होल कट-आउट दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है और यह 105 डिग्री लेंस के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड मॉड्यूल दिए गए हैं। फ्रंट कैमरा पर ड्यूल LED फ्लैश का सपोर्ट भी मिल रहा है। डिवाइस में 4700mAh की बैटरी मिल रही है जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। टेक्नो का कहना है कि फोन 30 मिनट में 70 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। टेक्नो के इस फ्लैगशिप फोन को अगले महीने उपलब्ध किया जा सकता है।  

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है। 

Digit Hindi

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi View Full Profile