23 दिसम्बर को देश में आने वाला है Premium Tecno Camon 18 स्मार्टफोन, धमाकेदार हैं इसके फीचर
आपको बता देते है कि देश में 23 दिसम्बर को एक नया स्मार्टफोन एंट्री लेने वाला है, जो अपने कैमरा के दम पर स्मार्टफोन बाजार में धमाका करने वाला है
यह फोन Tecno Camon 18 होने वाला है
इसे लेकर कंपनी ने Twitter और Instagram पर जाकर भी जानकारी दी है

Tecno की ओर से अपना धमाकेदार कैमरा स्मार्टफोन इंडिया के बाजार में Tecno Camon 18 के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है, इस फोन फोन को ग्लोबल वेबसाइट पर पहले ही लिस्ट किया जा चुका है। इसे अक्टूबर महीने में ही ग्लोबल बाजार (नाईजीरिया) में लॉन्च कर दिया गया था। अब इसका इंडिया में आना भी तय हो गया है। क्योंकि कंपनी ने जानकारी दी है कि कि इंडिया में Camon 18 स्मार्टफोन को 23 दिसम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है, हालांकि इसके अलावा ट्विटर पर ज्यादा जानकारी नहीं दी है लेकिन एक फोन के साथ आपको 48 घंटे का समय यहाँ दिखाई देने वाला है। यानि 23 दिसम्बर को कंपनी अपना नया फोन इंडिया में Camon 18 के तौर पर लॉन्च करने वाली है, यहाँ ट्वीट में तो इसके बारे में ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है लेकिन ग्लोबल वेबसाइट से इसके सभी स्पेक्स की जानकारी ली जा सकती है। यहाँ कहा जा सकता है कि इन्हीं स्पेक्स के साथ फोन को इंडिया में भी लाया जा सकता है, हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि स्पेक्स कुछ अलग भी हों।
The clock’s clicking, just 48 hrs more to experience the bigger picture.
— TecnoMobileInd (@TecnoMobileInd) December 21, 2021
Camon 18 coming soon.#TECNO #ComingSoon #StayTuned #Camon18 pic.twitter.com/9VxP2eaDwR
Tecno Camon 18 के स्पेक्स (ग्लोबल वेबसाइट पर)
- Tecno Camon 18 स्मार्टफोन Android 11 HIOS 8 सिस्टम पर काम करेगा।
- इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन, 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो है।
- यह स्मार्टफोन MediaTek Helio G88 SoC चिपसेट पर चलेगा।
- स्टोरेज 4GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी।
- इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है- 48MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर और 2MP मैक्रो शूटर। एक डुअल एलईडी फ्लैश भी है।
- Tecno Camon 18 में डुअल LED फ्लैश के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा है।
- इस फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर है।
- एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
- कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ, वाईफाई, यूएसबी पोर्ट, जीपीएस आदि शामिल हैं।
- यह स्मार्टफोन 5,000 एमएएच की बैटरी और 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ आता है।
हालांकि नाइजीरिया के बाजार में इसके साथ Tecno Camon 18p फोन को भी लॉन्च किया गया था, आप इस फोन के बारे में भी यहाँ जानकारी ले सकते हैं।

Tecno Camon 18p स्मार्टफोन के स्पेक्स
- Tecno Camon 18p स्मार्टफोन Android 11 HIOS 8 सिस्टम पर काम करेगा।
- इस स्मार्टफोन में 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 6.8 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश स्क्रीन है।
- यह स्मार्टफोन Octa Core MediaTek Helio G96 SoC चिपसेट पर रन करेगा।
- इसमें 8GB रैम और 128GB ऑनबोर्ड इंटरनल स्टोरेज है।
- यह स्मार्टफोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आ रहा है- 48MP प्राइमरी सेंसर, 2MP डेप्थ सेंसर और 13MP पोर्ट्रेट शूटर।
- एक क्वाड एलईडी फ्लैश भी है।
- सेल्फी के लिए इस फोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
