Sharp Aquos S3 स्मार्टफोन आधिकारिक पर हुआ लॉन्च, जानिये इसके सबसे खास फीचर्स के बारे में

HIGHLIGHTS

Sharp Aquos S3 स्मार्टफोन को Sharp Aquos S2 की ही पीढ़ी के नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया है।

Sharp Aquos S3 स्मार्टफोन आधिकारिक पर हुआ लॉन्च, जानिये इसके सबसे खास फीचर्स के बारे में

पिछले साल अगस्त में, Sharp ने अपने Sharp Aquos S2 स्मार्टफोन को फुल स्क्रीन के साथ लॉन्च किया था, और इसमें आपको एक notch भी देखने को मिला था। ऐसा ही कुछ हमें Essential PH-1 में भी देखने को मिला था। इसके अलावा अब लगभग 7 महीने बाद कंपनी ने अपने एक नए स्मार्टफोन को इसी सीरीज में लॉन्च कर दिया है, और इस स्मार्टफोन को Aquos S3 नाम से लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में भी एक notch मौजूद है। 

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

अगर इस नए स्मार्टफोन के स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक 6-इंच की 2160×1080 पिक्सल की डिस्प्ले मिल रही है। इसके अलावा स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 630 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन में 4GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। 

Flipkart: होम एप्लायंसेज पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स

फोन में फोटोग्राफी के लिए एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो 12-मेगापिक्सल के वाइड एंगल लेंस और 13-मेगापिक्सल के एक टेलीफोटो लेंस का कॉम्बो है। इस स्मार्टफोन के साथ आपको 2X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट भी मिल रही है। इसके साथ ही स्मार्टफोन में एक 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, इस कैमरा के साथ आप पोर्टेट इमेज भी ले सकते हैं। इस कैमरा को आप फेस अनलॉक फीचर के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

फोन में एक 3200mAh क्षमता की बैटरी भी दी गई है, यह बैटरी QC 3.0 18W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। स्मार्टफोन में एक USB Type C पोर्ट भी दिया गया है। फोन में स्टोरेज को बढ़ाने के लिए इसमें आपको माइक्रोएसडी कार्ड की सपोर्ट भी मिल रही है, इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 128GB बढ़ाया जा सकता है। फोन एंड्राइड 8.0 Oreo के साथ कंपनी के Smile UX पर काम करता है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

अब अंत में इस स्मार्टफोन की कीमत और इसकी उपलब्धता के बारे में चर्चा करें तो आपको यह भी बता देते है कि इसे आप एक ही रंग में ले सकते हैं, इस स्मार्टफोन को महज Black Gold रंग में ही लिया जा सकता है। इसके अलावा इसे NTD 11,990 में पेश किया गया है, और इसे एक अप्रैल से सेल के लिए लाया जाने वाला है।

Team Digit

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India! View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo