Digit.in

फेस्टिव सीजन में चार चाँद लगाने आ रहा Samsung Galaxy Z Flip 5 का New अवतार, इस दिन है लॉन्चिंग | Tech News

Highlights

सैमसंग ने घोषणा की है कि Galaxy Z Flip 5 अगले हफ्ते भारत में एक नए कलर में लॉन्च होगा।

वर्तमान में यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है जिनमें मिंट, ग्रेफ़ाइट, लैवेंडर और क्रीम शामिल हैं।

Galaxy Z Flip 5 सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर 8GB + 256GB मॉडल के लिए 99,999 रुपए में उपलब्ध है।

फेस्टिव सीजन में चार चाँद लगाने आ रहा Samsung Galaxy Z Flip 5 का New अवतार, इस दिन है लॉन्चिंग | Tech News

Samsung Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन को इस साल अगस्त में लॉन्च किया गया था। वर्तमान में यह स्मार्टफोन चार कलर ऑप्शंस में उपलब्ध है जिनमें मिंट, ग्रेफ़ाइट, लैवेंडर और क्रीम शामिल हैं, और अगर आप इसे कंपनी की वेबसाइट से खरीदते हैं तो आप इसके ग्रे, ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शंस में से भी चुन सकते हैं। अब, सैमसंग ने घोषणा की है कि Galaxy Z Flip 5 अगले हफ्ते भारत में एक नए कलर में उपलब्ध होगा। 

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग ने यह घोषणा X (Twitter) के जरिए की है। पोस्ट में कंपनी ने लिखा, "इस फेस्टिव सीजन रोशनी आपको फ्लिप साइड की तरफ गाइड करेगी।" इससे संकेत मिलता है कि नया येलो एडिशन जल्द आने वाले दशहरा और दिवाली के त्योहारों से जुड़ा है। 

Galaxy Z Flip 5 के येलो एडिशन को 17 अक्टूबर, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। सैमसंग ने एक "Notify me" पेज भी रखा है जहाँ इच्छुक ग्राहक इस नए येलो एडिशन में अपना दिलचस्प रजिस्टर कर सकते हैं। 

Samsung Galaxy Z Flip 5: स्पेसिफिकेशन्स 

सैमसंग का यह फ्लिप स्मार्टफोन 6.7-इंच FHD+ डायनेमिक AMOLED 2X डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। वहीं कवर स्क्रीन के लिए इसमें 3.4-इंच सुपर AMOLED 60Hz डिस्प्ले मिलती है। इस फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल कन्फ़िगरेशन शामिल है। साथ ही इसमें 10-मेगापिक्सल का सेल्फ़ी शूटर भी मिलता है। 

यह स्मार्टफोन एक एलुमिनियम फ्रेम के साथ आता है और पानी से बचाव के लिए यह IPX8 रेटेड है। इसका वजन 187 ग्राम है और यह 6.9mm पतला है। यह डिवाइस 3700mAh बैटरी को पैक करता है जो 25-वॉट फास्ट चार्जिंग और 15-वॉट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Galaxy Z Flip 5 एंड्रॉइड 13 पर आधारित वन यूआई 5.1 स्किन पर चलता है। 

Galaxy Z Flip 5: भारतीय कीमत 

Galaxy Z Flip 5 सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर 8GB + 256GB मॉडल के लिए 99,999 रुपए में उपलब्ध है और 8GB + 512GB वेरिएंट 109,999 रुपए में आता है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles