Digit.in

80W धाकड़ चार्जिंग वाले नए Vivo V29 Pro की Sale शुरू, फटाफट लपक लें ये धांसू Offer | Tech News

Highlights

Vivo ने हाल ही में अपने Vivo V29 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है।

अब यह स्मार्टफोन देश में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

कंपनी नए V29 Pro पर कुछ लॉन्च ऑफर भी पेश कर रही है।

80W धाकड़ चार्जिंग वाले नए Vivo V29 Pro की Sale शुरू, फटाफट लपक लें ये धांसू Offer | Tech News

Vivo ने हाल ही में अपने Vivo V29 Pro स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। यह नया हैंडसेट V27 Pro के उत्तराधिकारी के तौर पर कुछ नए फीचर्स और बदलाव लेकर आया है। अब यह स्मार्टफोन देश में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इसे दो कलर ऑप्शंस हिमालयन ब्लू और स्पेस ब्लैक में खरीदा जा सकता है। 

Vivo V29 Pro: कीमत और उपलब्धता 

वीवो का यह स्मार्टफोन 8GB + 128GB और 12GB + 256GB के दो वेरिएंट्स में आता है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपए रखी गई है और इसका टॉप-एंड वेरिएंट 42,999 रुपए में उपलब्ध है। इस हैंडसेट को फ्लिपकार्ट और वीवो के ऑनलाइन स्टोर समेत सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

कंपनी नए V29 Pro पर कुछ लॉन्च ऑफर भी पेश कर रही है। मेनलाइन चैनल्स से इस स्मार्टफोन की खरीद पर ग्राहक 4000 हजार रुपए तक के अतिरिक्त अपग्रेड बोनस के साथ 10% तक कैशबैक पा सकते हैं। वहीं ऑनलाइन चैनल्स के जरिए इसे खरीदने पर आपको HDFC और SBI बैंक कार्ड्स पर 3500 रुपए तक का इन्स्टेन्ट डिस्काउंट मिलेगा। 

V29 Pro में क्या है खासियत?

Vivo के इस फोन का मेन हाईलाइट अपडेटेड स्मार्ट ऑरा रिंग लाइट है जो अब गर्म और ठंडे दोनों टोन्स के साथ आता है जिन्हें यूजर्स एडजस्ट कर सकते हैं। यह जगह के आधार पर अपने आप भी एडजस्ट हो सकता है। यह हैंडसेट मीडियाटेक डायमेंसिटी 8200 चिपसेट से लैस है जिसे 12GB रैम के साथ पेयर किया गया है। यह एंड्रॉइड 13 पर आधारित फनटच OS 13 पर चलता है।

फोटोग्राफी के लिए इस डिवाइस में 50MP OIS मेन सेंसर मिल रहा है। यह 2x प्रो पोर्ट्रेट लेंस के साथ आने वाला V सीरीज का पहला फोन है। इसके अलावा इसमें 50MP Eye AF सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। यह हैंडसेट 4600mAh बैटरी पर चलता है जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles