Digit.in

Vi लाया धूम धड़ाका ऑफर, इन Plans के साथ फ्री में दे रहा 5GB डेटा, Reliance Jio-Airtel को मात | Tech News

Highlights

Vi के 4 Recharge Plans में धांसू ऑफर दिया जा रहा है।

Vi अपने ग्राहकों को एक्स्ट्रा 5GB डेटा फ्री में ऑफर कर रहा है।

यहाँ Vi के उन 4 रिचार्ज प्लांस को देखा जा सकता है, जो बेहतरीन बेनेफिट के साथ आते हैं।

Vi लाया धूम धड़ाका ऑफर, इन Plans के साथ फ्री में दे रहा 5GB डेटा, Reliance Jio-Airtel को मात | Tech News

Vodafone Idea (Vi) की ओर से ग्राहकों को लुभाने की नियत से Festive Season के आसपास एक धमाका ऑफर की घोषणा की है। हालांकि कंपनी वैसे भी अपने यूजर्स के लिए कई ऑफर लेकर आती रहती है, लेकिन इस ऑफर के समय को देखकर लगता है कि Vi यूजर्स को लुभाने की ओर बढ़ चली है।

असल में Vi ने अपने कुछ प्लांस के साथ 5GB फ्री डेटा दे रही है। हालांकि याद रखें कि यह डेटा आपको केवल Vi App के माध्यम से ही मिल सकता है। इसके लिए आपको यहीं से रिचार्ज भी करना होगा।

कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट पर जाकर हमने Prepaid Recharge Plan Section में जाकर जांच की है और पाया है कि कंपनी अपने लगभग 4 Plans के साथ फ्री में 5GB डेटा की पेशकश कर रही है। हम आपको आज ऐसे ही प्लांस के बारे में बताने वाले हैं जो आपको ये डेटा फ्री में दे रहे हैं।

इन प्लांस में 299 रुपये का Vi Plan, 359 रुपये का Vi Plan, 479 रुपये का Recharge Plan और 719 रुपये वाले प्लांस आते हैं। आइए इन प्लांस के बारे में बारीकी से जानते है कि आखिर इनमें इस 5GB फ्री Vi App डेटा के अलावा क्या क्या मिलता है।

Vodafone Idea 5GB एक्स्ट्रा डेटा कर रहा ऑफर

यहाँ आप 299 रुपये के Vi Plan, 359 रुपये के Vi Plan, 479 रुपये के Recharge Plan और 719 रुपये के प्लांस में मिलने वाले बेनेफिट जानने वाले हैं।

299 रुपये वाला Vi Recharge Plan

Vi के 299 रुपये की कीमत में आने वाले प्लान की चर्चा करें तो इस प्लान में ग्राहकों को डेली 1.5GB डेटा ऑफर किया जा रहा है।, अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है, प्लान में मिलने वाले बेनेफिट में 100 SMS भी डेली शामिल हैं। इसके अलावा इस प्लान की वैलिडीटी 28 दिन की है।

यह प्लान बिन्ज ऑल नाइट, वीकेंड डेटा रोलओवर के अलावा Vi Movies और TV access के साथ Data Delight के लाभों से भी लैस है। इतना ही नहीं, अगर आप इस प्लान को Vi App से खरीदते हैं तो आपको 5GB एक्स्ट्रा फ्री डेटा मिलने वाला है।

Vi का 359 रुपये वाला प्लान क्या ऑफर करता है?


इस प्लान की वैलिडीटी भी 28 दिन की है, प्लान में ग्राहकों को डेली 3GB डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में 100 SMS भी डेली दिए जा रहे हैं। Vi Recharge Plan अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर करता है। इसके अलावा ऊपर वाले प्लान के सभी लाभ इस प्लान में भी मिलते हैं।

Vi का 479 रुपये वाला Recharge Plan


Vi के इस प्लान की वैलिडीटी 56 दिन की है, इसके अलावा इस प्लान में 1.5GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS भी डेली ऑफर किए जाते हैं। इस प्लान में भी ग्राहकों ऊपर बताए गए प्लान के सभी लाभ मिलते हैं।

719 रुपये की कीमत में आने वाला Vi Recharge Plan

यह प्लान ज्यादा कीमत में आता है लेकिन इसके लाभ भी ज्यादा दिनों तक के लिए ग्राहकों को मिलते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 1.5GB डेली डेटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग भी ऑफर की जाती है। प्लान में 100 SMS भी डेली ऑफर किए जाते हैं। इतना ही नहीं, यह प्लान ग्राहकों को 84 दिन की वैलिडीटी भी ऑफर करता है।

प्लान में ऊपर बताए गए सभी लाभ भी मिलते हैं। इसका मतलब है कि यह प्लान भी आपके लिए एक बेस्ट प्लान हो सकता है।

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

View full profile

Recommended Articles