Digit.in

Samsung के इस 5G फोन पर पर हजारों का Discount, बारिश में भी चलेगा चकाचक | Tech News

Highlights

Samsung Galaxy A34 5G फोन को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान भारी डिस्काउंट मिला है।

फ्लिपकार्ट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पेश कर रहा है।

आइए देखें Galaxy A34 5G को खरीदने के 4 बड़े कारण।

Samsung के इस 5G फोन पर पर हजारों का Discount, बारिश में भी चलेगा चकाचक | Tech News

Samsung Galaxy A34 5G फोन को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल के दौरान भारी डिस्काउंट मिला है और अभी लोग इसे सबसे कम कीमत में खरीद रहे हैं। यह डिवाइस भारत में 30,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था और अब इसकी कीमत घटकर 27,999 रुपए हो गई है। इसके अलावा फ्लिपकार्ट ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपए का अतिरिक्त डिस्काउंट भी पेश कर रहा है जिसके बाद फोन की कीमत 25,999 रुपए हो जाएगी। लेकिन क्या इस फोन को खरीदना सही होगा? आइए देखें Galaxy A34 5G को खरीदने के 4 बड़े कारण... यहाँ से खरीदें!

Samsung Galaxy A34 5G में हैं ये 4 बड़ी खसियतें

1. A34 5G एक बढ़िया 5G फोन है, लेकिन यह उनके लिए नहीं है जो बिल्कुल बारीक परफॉरमेंस चाहते हैं। यह मीडियाटेक डायमेंसिटी 1080 चिपसेट से लैस है। यह डिवाइस बेसिक टास्क जैसे कॉलिंग, मेसेजिंग, बिंज वॉचिंग और मल्टी-टास्किंग को आसानी से हैंडल कर सकता है। 

इसमें कैजुअल गेम आसानी से काम करते हैं, लेकिन Genshin Impact, Call of Duty आदि जैसे ग्राफिक गेम्स खेलते समय आपको बेस्ट परफॉरमेंस नहीं मिलती। बेहतर अनुभव पाने के लिए इन गेम्स को लो-ग्राफिक्स सेटिंग्स पर खेलना ही बेहतर है। कुल मिलाकर रोजमर्रा के कामों के लिए इस फोन में आपको ओवरऑल अच्छी परफॉरमेंस मिलने वाली है। 

2. अगर आप एक अच्छी ड्यूरेबिलिटी वाला फोन चाहते हैं तो Galaxy A34 5G आप ही के लिए हैयह IP67 प्रोटेक्शन रेटिंग के साथ आता है और इसकी बिल्ड क्वालिटी भी तगड़ी है। इसका मतलब है कि यह 5G फोन 30 मिनट तक 1 मीटर पानी के अंदर रह सकता है, यानि बारिश के मौसम में फोन इस्तेमाल करने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही यह एक फ्यूचर-प्रूफ फोन भी है क्योंकि इसे एंड्रॉइड 17 OS तक के अपडेट मिलेंगे। इसी प्राइस रेंज में दूसरे स्मार्टफोन्स में ये फीचर्स मुश्किल से मिलते हैं। 

3. सैमसंग का यह फोन 5000mAh बैटरी से पॉवर लेता है जो एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन चलती है। लेकिन रिजल्ट यूजर्स के इस्तेमाल पर निर्भर करते हैं। 

4. इसकी डिस्प्ले भी काफी अच्छी है। यह स्मार्टफोन 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आता है जो वाइड कलर और अच्छी सटीकता ऑफर करती है। इसमें रन अच्छी तरह पॉप-आउट होते हैं जो बिंज-वॉचिंग अनुभव को मजेदार बना देते हैं। इसके अलावा आपको इस हैंडसेट में सैमसंग के फ्लैगशिप Galaxy S23 जैसे डिजाइन मिल रहा है। 

Faiza

Faiza

Faiza फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

View full profile

Recommended Articles