कैसे और कहाँ देख सकते हैं Galaxy Unpacked Event, लॉन्च हो रहे Galaxy S26 Series के फोन और Galaxy Buds 4 Series
सैमसंग का 2026 का पहला बड़ा लॉन्च इवेंट अब कुछ ही घंटों दूर है। Galaxy Unpacked 2026 में कंपनी अपनी नई जनरेशन की Galaxy S सीरीज पेश करने वाली है, जिसे हम सभी Samsung Galaxy S26 series के नाम से जानते हैं। इस सीरीज में कंपनी तीन नए फोन्स को लॉन्च करने वाली है। Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra। इसके अलावा कंपनी Galaxy Buds 4 Series को भी इसी ईवेंट में लॉन्च करने वाली है। कंपनी का कहना है कि इस बार Galaxy AI अनुभव को पहले से ज्यादा सहज और रोजमर्रा के उपयोग के अनुकूल बनाया जाएगा। भारत समेत कई बाजारों में प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुके हैं।
SurveyGalaxy Unpacked 2026: कब और कैसे देखें लाइव?
इवेंट आज, 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित होने वाला है। यह सुबह 10 बजे PT, दोपहर 1 बजे ET और भारत में रात 11:30 बजे IST पर शुरू होगा। लाइव स्ट्रीम Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Samsung Newsroom और YouTube चैनल पर उपलब्ध रहेगी। जो लोग लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं, वे घर बैठे पूरा इवेंट लाइव देख सकते हैं।
क्या लॉन्च हो सकता है?
रिपोर्ट्स के अनुसार, सैमसंग तीन मॉडल पेश करने वाला है। इस सीरीज में Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26 Plus और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल होने वाले हैं। कंपनी Galaxy AI फीचर्स को खास तौर पर हाइलाइट कर रही है। दावा है कि नया लाइनअप रोजमर्रा के कामों को और आसान बनाएगा और AI को फोन के अनुभव का नेचुरल हिस्सा बनाएगा।
प्री-रिजर्वेशन ऑफर: क्या है फायदा?
ग्राहक 999 रुपये देकर Galaxy Pre-reserve VIP Pass ले सकते हैं। इसके साथ ई-स्टोर वाउचर के जरिए 2,699 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। जो यूजर प्री-रिजर्व करने के बाद प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के नेक्स्ट स्टॉरिज वेरिएंट में फ्री अपग्रेड मिल सकता है। इसके अलावा, 5,000 रुपये तक के डेली वाउचर ड्रॉ और 50,000 रुपये के ग्रैंड वाउचर जीतने का मौका भी दिया जा रहा है।
Galaxy Buds 4 सीरीज भी हो सकती है लॉन्च?
Samsung Galaxy S26 सीरीज के अलावा Samsung Galaxy Buds 4 और Samsung Galaxy Buds 4 Pro के लॉन्च की भी चर्चा है। Buds 4 सीरीज ब्लैक और व्हाइट कलर में आ सकती है, जबकि Buds 4 Pro के लिए एप्रिकॉट कलर एक्सक्लूसिव ऑप्शन हो सकता है, जो संभवतः केवल Samsung Online Store पर उपलब्ध रहेगा।
किन यूजर्स के लिए खास है यह इवेंट?
Galaxy Unpacked हमेशा से सैमसंग के लिए साल का बड़ा टेक शोकेस रहा है। इस बार AI इंटीग्रेशन, बेहतर कैमरा और परफॉर्मेंस अपग्रेड पर जोर देखने को मिल सकता है। जो यूजर फ्लैगशिप अपग्रेड की सोच रहे हैं, उनके लिए यह इवेंट काफी अहम साबित हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S26 Ultra के लॉन्च से ठीक पहले धम्म करके गिरी S25 Ultra की कीमत, अब इतने में मिल रहा फोन
Ashwani Kumar
Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life. View Full Profile